{"_id":"67ae3b5e024d8801c20e3b9e","slug":"painting-worth-12-lakhs-is-winning-peoples-hearts-in-the-fair-faridabad-news-c-26-1-fbd1020-38172-2025-02-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: मेले में 12 लाख की पेंटिंग जीत रही लोगों का दिल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: मेले में 12 लाख की पेंटिंग जीत रही लोगों का दिल
विज्ञापन
पेंटिंग को 24 कैरेट सोने से सजाया गया
भारती दुबे
फरीदाबाद। सूरजकुंड मेले में तमिलनाडु से हस्तशिल्पी पन्नीर 12 लाख की पेंटिंग लेकर पहुंचे हैं। पन्नीर पेंटिंग खुद बनाते हैं और वे अपनी कला में 24 कैरेट सोने का उपयोग करते हैं। जिससे पेंटिंग और भी ज्यादा खूबसूरत लगती है। पन्नीर का कहना है कि उन्हें मेले में लोगों की बहुत अच्छी प्रतिक्रिया मिलती है।
पेंटिंग में पहले डिजाइन बनाए गए हैं जिसके बाद उनमें कलर किया गया है। कलर करने के बाद 24 कैरेट सोने से पेंटिंग को सजा कर आखिरी रूप दिया गया है जिससे तस्वीर एक अलग ही चमक मार रही है। पेंटिंग में जानवर, पेड़, पक्षी और भगवान को दर्शाया गया है।
उन्हें 2011 में पूर्व राष्ट्रपति प्रणव मुखर्जी की ओर से राष्ट्रपति अवार्ड से सम्मानित किया गया था। 2019 में उप राष्ट्रपति जगदीप धनखड़ की ओर से शिल्प गुरु अवार्ड से सम्मानित किया जा चुका है। पन्नीर मेले में 15 साल से लगातार आ रहे हैं। पन्नीर ने 50 लोगों को रोजगार भी दिया हुआ है। वे मेले में छोटी बड़ी सब तरह की पेंटिंग लाए हैं। छोटी पेंटिंग को बनाने में लगभग तीन से चार दिन महीने का समय लगता है जिसकी कीमत 6 लाख रुपये तक है। वहीं बड़ी पेंटिंग को बनाने में लगभग सात महीने का समय लगता है। जिसकी कीमत 12 लाख रुपये है। पेंटिंग पूरी बनने के बाद बेहद अद्भुत लगती है।