{"_id":"6ada51163ed2de195d068acd","slug":"paid-tribute-to-the-martyred-police-personnel-saluted-their-courage-faridabad-news-c-26-1-fbd1023-83447-2026-10-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: शहीद पुलिसकर्मियों को दी श्रद्धांजलि, साहस को किया नमन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: शहीद पुलिसकर्मियों को दी श्रद्धांजलि, साहस को किया नमन
विज्ञापन
पुलिस शहीदी दिवस पखवाड़े के तहत एनआईटी-5 के राजकीय बाल माध्यमिक विद्यालय में कार्यक्रम आयोजित
संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। पुलिस शहीदी दिवस पखवाड़े के तहत बृहस्पतिवार को शहीद पुलिसकर्मियों की स्मृति में श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किए गए। एनआईटी-5 स्थित राजकीय बाल माध्यमिक विद्यालय में शहीद एएसआई योगराज मेहता और गांव जाजरू स्थित राजकीय माध्यमिक विद्यालय में शहीद सिपाही सतबीर को याद किया गया। अधिकारियों, शहीदों के परिजनों और स्थानीय लोगों ने दोनों जवानों के चित्रों पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया। इस दौरान उनके साहस, कर्तव्यनिष्ठा और देश व समाज की सुरक्षा के लिए दिए गए सर्वोच्च बलिदान को याद किया गया।
हरियाणा सरकार की पहल पर 21 से 30 अक्तूबर तक पुलिस शहीदी दिवस पखवाड़ा मनाया जा रहा है। इसका उद्देश्य कर्तव्य निभाते हुए अपने प्राण न्योछावर करने वाले पुलिसकर्मियों को याद करना और उनकी वीरता से नई पीढ़ी को प्रेरित करना है। कार्यक्रम में सहायक पुलिस आयुक्त एनआईटी प्रियांशु दीवान, भलाई निरीक्षक माया, शहीदों के परिजन और क्षेत्र के गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे।
उग्र कर्मचारियों से मुकाबला करते हुए शहीद हुए थे एएसआई योगराज
सहायक पुलिस आयुक्त प्रियांशु दीवान ने बताया कि वर्ष 1976 में ईस्ट इंडिया कॉटन मिल के सैकड़ों कर्मचारी हथियारों के साथ उग्र हो गए थे। उस समय कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए एएसआई योगराज मेहता अपने साथी पुलिसकर्मियों के साथ डटे रहे। कर्तव्य का निर्वहन करते हुए उन्होंने अपने प्राणों का बलिदान दे दिया। उन्होंने कहा कि योगराज मेहता की वीरता और समर्पण पुलिस विभाग के लिए गौरव का विषय है।
विज्ञापन
डंपर से कुचलने के कारण शहीद हुए थे सिपाही सतबीर
कार्यक्रम में शहीद सिपाही सतबीर के बलिदान को भी याद किया गया। पुलिस के अनुसार, बिना नंबर प्लेट वाले डंपरों में अवैध रूप से गायों को भरकर ले जाने की सूचना मिलने पर पुलिस ने मेवात के गांव घुसपैठी में नाका लगाया था। संदिग्ध डंपरों को रोकने के प्रयास के दौरान सिपाही सतबीर गंभीर रूप से घायल हो गए। उनके हाथ-पैर में गंभीर चोटें आईं और एक डंपर उनके ऊपर से गुजर गया। इस घटना में वह शहीद हो गए।