फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Padma Shri Mahavir Guddu enthralled the audience at the cultural evening.

Faridabad News: पद्मश्री महावीर गुड्डू ने सांस्कृतिक संध्या में बांधा समा

Tue, 03 Feb 2026 01:17 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 03 Feb 2026 01:17 AM IST
विज्ञापन
Padma Shri Mahavir Guddu enthralled the audience at the cultural evening.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


फरीदाबाद। तू राजा की राजदुलारी, मैं सिर्फ लंगोटे आला सूं, भांग रगड़ कै पीया करूं कुंडी सौटे आला सूं, पाणी आली पाणी प्यादे गीतों की सुरीली सांझ में सूरजकुंड मेला परिसर गुंजायमान हो गया। मेले की चौपाल पर जब पद्मश्री अवार्डी विख्यात आर्टिस्ट महावीर गुड्ड ने अपनी प्रस्तुति दी तो पूरा मेला परिसर हरियाणवी सांस्कृतिक रंग से सराबोर हो गया।

मेले में प्रतिदिन मुख्य, छोटी व महा चौपाल आदि सांस्कृतिक मंचों पर देश-विदेश के प्रख्यात कलाकारों की ओर से प्रस्तुतियां देते हुए मेले को शोभायमान किया जा रहा है। हरियाणा पर्यटन निगम व कला एवं सांस्कृतिक विभाग हरियाणा की तरफ से प्रतिदिन शाम के समय सांस्कृतिक संध्या कार्यक्रम का बेहतरीन आयोजन किया जा रहा है। हर संध्या पर देश के जाने-माने कलाकार अपनी गायकी के जादू से दर्शकों का मनोरंजन कर रहे हैं। इसी कड़ी में हरियाणा के प्रसिद्ध लोक कलाकार पद्मश्री महावीर गुड्डू और उनकी टीम ने बड़ी चौपाल पर हरियाणवी संस्कृति पर आधारित गायकी से दर्शकों का मनोरंजन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed