फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Oyo hotel owner beats up a traffic policeman, video goes viral

Faridabad News: ओयो होटल की संचालिका ने ट्रैफिक पुलिसकर्मी को पीटा, वीडियो हुआ वायरल

Thu, 07 Aug 2025 12:13 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 07 Aug 2025 12:13 AM IST
विज्ञापन
Oyo hotel owner beats up a traffic policeman, video goes viral
पुलिस ने महिला सहित तीन आरोपियों को किया गिरफ्तार
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। सरूरपुर इलाके में एक ओयो होटल की संचालिका ने ड्यूटी पर तैनात ट्रैफिक पुलिसकर्मी की चप्पलों और लात-घूंसों से पिटाई कर दी। पुलिसकर्मी होटल के बाहर खड़ी गाड़ियों को हटाने के लिए होटल के अंदर गया था। इस घटना की वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। इस मामले में थाना मुजेसर पुलिस ने पुलिस कर्मचारी से मारपीट करने, सरकारी कार्य में बाधा पहुंचाने व बंधक बनाने की धाराओं के अंतर्गत मामला दर्ज किया है। वहीं होटल संचालिका सहित तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

सरूरपुर चौक के पास बने ट्रैफिक पुलिस बूथ पर पुलिसकर्मी दीपक तैनात थे। बताया जा रहा है कि 30 जुलाई को दिन के समय वह दयाल अस्पताल चौक पर मौजूद थे। उन्हें सूचना मिली की पीछे नेशनल ओयो होटल के सामने जाम लगा हुआ है। जब वह वहां जाम खुलवाने गया और होटल के सामने खडे वाहनों के बारे में होटल कर्मियों से पूछा, तो वह गुस्से में आ गए और उनको अंदर खींच कर ले गए। केयरटेकर सोनू और करण ने उनके दोनों हाथ पकड़ लिए। जिसके बाद संचालिका रंजित कौर ने चप्पलों से मारना शुरू कर दिया। वीडियो के अनुसार करीब 15 बार चप्पलों से पीटा । इस दौरान केयरटेकर ने भी सिपाही को लात-घूंसों से पीटा। इस घटना की एक कर्मचारी वीडियो बना रहा था। सिपाही दीपक लगातार खुद को छुड़ाने और वीडियो न बनाने की गुहार लगा रहा था।
विज्ञापन

पुलिस प्रवक्ता यशपाल ने बताया कि पुलिस चौकी संजय कॉलोनी की टीम ने कार्रवाई करते हुए रंजित कौर (50) निवासी कालकाजी, दिल्ली (होटल संचालिका), सोनू (25) निवासी अच्छेजा पलवल व करण (20) निवासी मंगोलपुरी दिल्ली (केयर टेकर) को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रारंभिक पूछताछ में सामने आया है कि जब पुलिसकर्मी जाम लगने के कारण होटल के सामने खड़े वाहनों के बारे में कहने के लिए गया तो गुस्से में आकर वे पुलिसकर्मी को अंदर ले गये वहां पर होटल संचालिका व अन्य ने पुलिसकर्मी के साथ मारपीट की तथा उसका वीडियो बनाया। आरोपियों को अदालत में पेश कर आगामी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed