फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   'Oxygen Express' arrived in the district carrying five tanker oxygen

पांच टैंकर ऑक्सीजन लेकर जिले में पंहुची ‘ऑक्सीजन एक्सप्रेस’

Sat, 01 May 2021 09:58 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 01 May 2021 09:58 PM IST
विज्ञापन
'Oxygen Express' arrived in the district carrying five tanker oxygen
फरीदाबाद। कोरोना महामारी के चलते लगातार बढ़ रही ऑक्सीजन की मांग से देश में हाहाकार मचा हुआ है। जिले के लगभग सभी अस्पतालों में ऑक्सीजन की कमी के बोर्ड लगा दिए गए हैं। इसकी कमी को पूरा करने के लिए दो दिन पहले ओडिशा के लिए ऑक्सीजन एक्सप्रेस भेजी थी। शनिवार को ट्रेन पांच टैंकर ऑक्सीजन लेकर वापस आ गई। दोपहर करीब दो बजे ट्रेन ओल्ड फरीदाबाद स्टेशन पहुंची। इनमें 107 टन से अधिक लिक्विड ऑक्सीजन बताई जा रही है।
विज्ञापन

ऑक्सीजन से भरे इन टैंकरों को भारी पुलिस बल की निगरानी में गुरुग्राम रवाना किया गया। गुरुग्राम से यह ऑक्सीजन प्रदेश के विभिन्न जिलों को भेजी जाएगी। इनमें से एक ट्रेन राउरकेला, जबकि दूसरी ट्रेन अंगुल से आई है। दरअसल, ऑक्सीजन की कमी के कारण तीन दिन पहले ईएसआई अस्पताल के सामने बैनर लगाया गया था। इसमें अस्पताल प्रबंधन ने ऑक्सीजन बेड नहीं होने की बात कही थी। कई निजी अस्पताल अपने ट्विटर अकाउंट से ऑक्सीजन की कमी का बताकर अपनी असमर्थता जता चुके हैं। प्रदेश सरकार ने ऑक्सीजन की कमी को पूरा करने के लिए रेलवे से टैंकर मंगवाने की अपील की थी। 29 तारीख को इसके तहत फरीदाबाद रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर पांच से दो ट्रेन में खाली टैंकर राउरकेला और अंगुल के लिए रवाना हुए थे। वहां से शुक्रवार दोपहर को ट्रेन फरीदाबाद के लिए रवाना हुई और शनिवार दोपहर करीब दो बजे ओल्ड फरीदाबाद स्टेशन पर पहुंची।
विज्ञापन

टैंकर को रिसीव करने के लिए तुगलकाबाद की एरिया ऑफिसर भावना जैन मौजूद रही। इस दौरान जीआरपी डीसीपी शाकिर हुसैन, आरपीएफ और पुलिस के जवान मौजूद रहे। एरिया ऑफिसर भावना जैन ने ताया कि दो ट्रेन 28 फरवरी को ओडीशा रवाना की गई थी। राउरकेला से आने वाली ट्रेन में तीन टैंकरों में 47 टन ऑक्सीजन है, जबकि अंगुल से पहुंचने वाली ट्रेन में दो टैंकरों में 60.44 टन ऑक्सीजन आई है। टैंकर खाली होने के बाद दोबारा से ओडिशा के लिए रवाना किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed