{"_id":"605587c28ebc3ec89979766d","slug":"owner-killing-sub-inspector-father-and-constable-uncle-killed-daughter-in-faridabad","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"फरीदाबाद: झूठी आन की खातिर एसआई पिता और सिपाही चाचा ने की बेटी की हत्या, परिवार की मर्जी के खिलाफ कोमल ने की थी शादी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फरीदाबाद: झूठी आन की खातिर एसआई पिता और सिपाही चाचा ने की बेटी की हत्या, परिवार की मर्जी के खिलाफ कोमल ने की थी शादी
Sat, 20 Mar 2021 10:57 AM IST
शाहरुख खान
अमर उजाला नेटवर्क, फरीदाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, फरीदाबाद
Published by: शाहरुख खान
Updated Sat, 20 Mar 2021 10:57 AM IST
विज्ञापन
कोमल फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरियाणा के फरीदाबाद जिले के बल्लभगढ़ थाना इलाके की सेक्टर-2 निवासी युवती ने अपनी मर्जी से शादी की तो पुलिसकर्मी चाचा और पिता को ये बात सहन नहीं हुई। रीति रिवाज के साथ शादी करने की बात कहकर बेटी को घर बुलाया। शादी की तारीख आने से पहले ही झूठी आन की खातिर युवती की हत्या कर दी गई।
परिजनों ने चुपचाप बेटी का अंतिम संस्कार भी कर दिया। पति सागर का आरोप है कि पत्नी कोमल के पिता और चाचा ने बेटी की हत्या को अंजाम दिया है। मृतका का पिता सोहनपाल बल्लभगढ़ जीआरपी चौकी प्रभारी के पद पर तैनात हैं। वहीं, चाचा शिवकुमार ओल्ड फरीदाबाद थाने में सिपाही है।
पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर दोनों को गिरफ्तार कर लिया है। बल्लभगढ़ की मुकेश कॉलोनी निवासी सागर यादव ने बताया कि वह और कोमल (27) स्कूल टाइम से एक दूसरे को जानते थे। आठ फरवरी 2021 को उन्होंने शादी कर ली।
विज्ञापन
इस शादी के लिए कोमल के परिजन राजी नहीं थे। कुछ दिन बाद कोमल के परिजन सागर के घर आए। उन्होंने आश्वासन दिया कि समाज में प्रतिष्ठा बनाए रखने के लिए वे रीति रिवाज के साथ दोनों की शादी कर देंगे। सागर के पिता उमेद यादव ने इस पर सहमति जताई। इसके बाद कोमल को उसके परिजनों के साथ भेज दिया। बृहस्पतिवार को कोमल की हत्या कर दी गई।

घटना से पहले ही कोमल को था अनहोनी का अंदेशा
सागर का कहना है कि उसकी कोमल से अक्सर फोन पर बात होती रहती थी। कुछ दिनों से कोमल उसे कह रही थी कि उसके परिजन उस पर दूसरी शादी का दबाव डाल रहे हैं। वह रोजाना उसे धमकाते हैं। उसे डर है कि वे उसके या सागर के साथ कुछ गलत ना कर दें। कोमल एमटेक की पढ़ाई कर रही थी, जबकि सागर मेवला महाराजपुर में एक निजी कंपनी में इलेक्ट्रिकल इंजीनियर है।
कोमल की हत्या के आरोप में पिता और चाचा को गिरफ्तार कर लिया गया है। दोनों से पूछताछ की जा रही है। शनिवार को दोनों को कोर्ट में पेश किया जाएगा।
आदर्शदीप सिंह, एसीपी मुख्यालय
कोमल की हत्या के आरोप में पिता और चाचा को गिरफ्तार कर लिया गया है। दोनों से पूछताछ की जा रही है। शनिवार को दोनों को कोर्ट में पेश किया जाएगा।
आदर्शदीप सिंह, एसीपी मुख्यालय