Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Overloaded dumpers pose risk of accidents

Faridabad News: ओवरलोड डंपरों से हादसे की आशंका

Tue, 04 Nov 2025 12:35 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 04 Nov 2025 12:35 AM IST
विज्ञापन
Overloaded dumpers pose risk of accidents
ग्रामीण कई बार कर चुके हैं शिकायत, नहीं हो रही सुनवाई
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
छांयसा। मोहना रोड से होकर जेवर हाईवे की ओर जाने वाला मार्ग इन दिनों ओवरलोड डंपरों के कारण ग्रामीणों के लिए सिरदर्द बन गया है। हाईवे निर्माण कार्य में मिट्टी सप्लाई करने वाले ये डंपर क्षमता से अधिक मिट्टी भरकर दिन-रात सड़कों पर दौड़ रहे हैं। नतीजतन सड़कें टूटने लगी हैं, धूल का गुबार उठ रहा है और राहगीरों के लिए चलना तक मुश्किल हो गया है। ग्रामीणों ने प्रशासन से कई बार शिकायत की, लेकिन हालात जस के तस बने हुए हैं।

ग्रामीणों का कहना है कि सुबह और शाम के वक्त जब लोग अपने काम पर जाते हैं या लौटते हैं, तभी इन ओवरलोड डंपरों की आवाजाही सबसे ज्यादा होती है। इससे दुर्घटना की आशंका लगातार बनी रहती है। राहगीर और दोपहिया वाहन चालक अक्सर धूल और गड्ढों से बचते हुए मुश्किल से रास्ता पार करते हैं।
विज्ञापन


हीरापुर गांव के सरपंच प्रतिनिधि कमल कौशिक ने बताया कि जेवर हाईवे के लिए मिट्टी ढोने वाले डंपर नियमों की धज्जियां उड़ाते हुए चलते हैं। डंपर इतने ओवरलोड होते हैं कि कई बार मोड़ पर उनका बैलेंस बिगड़ जाता है। यह कभी भी किसी बड़ी दुर्घटना को जन्म दे सकते हैं। इन वाहनों के कारण सड़कें जर्जर हो चुकी हैं और ग्रामीणों का चलना तक मुश्किल हो गया है,” उन्होंने कहा। कमल कौशिक ने प्रशासन से सख्त कार्रवाई की मांग करते हुए कहा कि अगर जल्द नियंत्रण नहीं लगाया गया तो ग्रामीण आंदोलन का रास्ता अपनाने को मजबूर होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्थानीय लोगों का कहना है कि जहां से ये डंपर गुजरते हैं वहां न तो पानी का छिड़काव भी नहीं किया जाता है और न ही ट्रैफिक पुलिस की कोई तैनाती होती है। इससे धूल उड़ने से आसपास के घरों में रहने वाले लोग सांस की बीमारियों से परेशान हैं। खासतौर पर बच्चे और बुजुर्गों को खासी दिक्कतें हो रही हैं।


वहीं इस मामले में थाना प्रभारी कृष्ण कुमार ने बताया कि ओवरलोड वाहनों पर कार्रवाई लगातार जारी है। पुलिस टीम नियमित रूप से चेकिंग कर रही है। जो भी डंपर या ट्रैक्टर ओवरलोड पाया जाता है, उसके खिलाफ चालान किया जाता है। कई बार वाहन सीज भी किए गए हैं। भविष्य में भी ऐसे वाहनों पर सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed