फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Overloaded dumpers are becoming a threat to the villagers.

Faridabad News: ग्रामीणों के लिए खतरा बन रहे ओवरलोड डंपर

Fri, 12 Dec 2025 12:36 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 12 Dec 2025 12:36 AM IST
विज्ञापन
Overloaded dumpers are becoming a threat to the villagers.
लोगों को हर समय दुर्घटना की आशंका रहती है, कार्रवाई की मांग
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
छांयसा। थाना छांयसा क्षेत्र के मोहना, हीरापुर, अटेरणा, जवा, नरियाला, निरहावली और महमदपुर गांवों की सड़कों पर इन दिनों ओवरलोड डंपरों का आतंक लगातार बढ़ता जा रहा है। गांव की सड़कों पर तेज रफ्तार से दौड़ते यह भारी वाहन ग्रामीणों के लिए खतरा बन चुके हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि बिना किसी रोक-टोक के चल रहे ये डंपर हर समय दुर्घटना का कारण बनने की कगार पर रहते हैं, इसके बावजूद जिम्मेदार विभाग चुप्पी साधे हुए है।

ग्रामीणों का कहना है कि ओवरलोड डंपरों की रफ्तार इतनी तेज होती है कि छोटे रास्तों पर पैदल चलने वालों और बाइक सवारों का गुजरना तक मुश्किल हो जाता है। गांव निरहावली के निवासी नरसिंह ने बताया कि सड़क पर इन डंपरों का बैलेंस किसी भी समय बिगड़ सकता है। ओवरलोडिंग और तेज स्पीड की वजह से दुर्घटनाओं का खतरा हमेशा बना रहता है। गांव सड़कों से इनके चलते लोगों के लिए सुरक्षित निकल पाना मुश्किल हो गया है।
विज्ञापन


पिछले दिनों थाना छांयसा पुलिस की टीम ने बिना नंबर प्लेट और नियम विरुद्ध तरीके से दौड़ रहे कई डंपरों के चालान भी किए थे। बावजूद इसके डंपरों की आवक और रफ्तार पर किसी तरह का खास असर नहीं दिख रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि चालान के बाद कुछ दिन राहत मिलती है, लेकिन फिर से वही हालात दोबारा पैदा हो जाते हैं। ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि गांवों की सड़कों पर डंपरों की एंट्री पर रोक लगाई जाए और ओवरलोडिंग पर तुरंत सख्त कार्रवाई हो। उनका कहना है कि यदि समय रहते इन डंपरों पर लगाम नहीं लगी तो कोई बड़ी दुर्घटना कभी भी हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस पूरे मामले पर आरटीओ हर्ष ने बताया कि इस क्षेत्र में पहले भी कई बार चेकिंग अभियान चलाया गया है। अगर अभी भी डंपर ओवरलोड और बिना नियमों के चल रहे हैं तो टीम भेजकर दोबारा से सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि ओवरलोडिंग किसी भी हालत में बर्दाश्त नहीं की जाएगी और नियम तोड़ने वालों पर कड़ी कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed