फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Overcast skies prevailed throughout the day; light rain occurred in some places.

Faridabad News: दिनभर छाए रहे बादल, कुछ स्थानों पर हुई बूंदाबांदी

Wed, 12 Aug 2026 01:29 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 12 Aug 2026 01:29 AM IST
विज्ञापन
Overcast skies prevailed throughout the day; light rain occurred in some places.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


फरीदाबाद। शहर में मंगलवार को सुबह से ही मौसम सुहावना बना रहा, लेकिन लोगों को उमस से राहत नहीं मिल सकी। सुबह से ही आसमान में बादल छाए रहे। शहर में एक-दो बार कुछ स्थानों पर हल्की बूंदाबांदी भी हुई, लेकिन तेज बारिश नहीं होने के कारण वातावरण में नमी और उमस का असर बना रहा। हालांकि बादलों के कारण तेज धूप नहीं निकली।

मंगलवार को अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वातावरण में आर्द्रता 87 प्रतिशत रही। अधिक नमी के कारण घरों से बाहर निकलने वाले लोगों को पसीने और उमस का सामना करना पड़ा। हवा में नमी अधिक होने से तापमान कम होने के बावजूद गर्मी का एहसास बना रहा।
विज्ञापन


सुबह घने बादलों को देखकर लोगों को करीब पांच दिन पहले हुई मूसलाधार बारिश की तरह तेज बारिश होने की उम्मीद थी, लेकिन दिनभर बादल छाए रहने के बावजूद अच्छी बारिश नहीं हुई। कुछ इलाकों में हुई हल्की बूंदाबांदी से लोगों को खास राहत नहीं मिली। हालांकि लगातार बादल छाए रहने से सूर्य की तेज किरणें जमीन तक नहीं पहुंच सकीं, जिससे तापमान में गिरावट दर्ज की गई। मौसम विभाग के अनुसार बुधवार को अधिकतम तापमान 33 डिग्री और न्यूनतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। विभाग ने 16 अगस्त तक बारिश की संभावना जताई है। लोगों को उम्मीद है कि आने वाले दिनों में अच्छी बारिश होने से उमस से राहत मिलेगी और तापमान में और गिरावट आएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed