फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Over 300 inmates in Neemka Jail are becoming literate.

Faridabad News: नीमका जेल में 300 से अधिक कैदी बन रहे साक्षर

Thu, 11 Jun 2026 12:14 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 11 Jun 2026 12:14 AM IST
विज्ञापन
Over 300 inmates in Neemka Jail are becoming literate.
निरक्षर कैदियों के लिए विशेष अभियान शुरू, जेल के भीतर नियमित कक्षाएं लगाई जा रहीं
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। जिले की नीमका जेल में बंद निरक्षर कैदियों को साक्षर बनाने के लिए विशेष अभियान शुरू किया गया है। सरकार की महत्वाकांक्षी उल्लास योजना के तहत जेल के भीतर निरक्षर कैदियों की नियमित कक्षाएं लगना शुरू हो गई हैं। इस मुहिम का मुख्य उद्देश्य कैदियों को मुख्यधारा से जोड़ना और उनके भविष्य को सुधारना है।
जेल प्रबंधन से मिली जानकारी के अनुसार इस बार उल्लास योजना के तहत 390 कैदियों ने अपना रजिस्ट्रेशन कराया है। इन कैदियों को पढ़ना-लिखना सिखाने के लिए जेल प्रशासन ने 41 वालंटियर लगाए हैं। ये वालंटियर जेल में बंद कैदियों को बहुत ही आसान और सरल तरीके से पढ़ना-लिखना सिखा रहे हैं। कैदियों को पढ़ाई में कोई दिक्कत न हो। इसके लिए जेल प्रबंधन द्वारा उनके लिए कॉपी, पेन, किताबें और अन्य जरूरी स्टेशनरी उपलब्ध कराई जा रही है।
विज्ञापन


प्रशासन की इस पहल से कैदियों के व्यवहार और सोच में बड़ा बदलाव देखने को मिल रहा है। जो कैदी कभी अपना नाम तक नहीं लिख पाते थे, वे अब अंगूठे की जगह अपने हस्ताक्षर कर रहे हैं। जेल अधिकारियों का कहना है कि शिक्षा के माध्यम से कैदी अपराध का रास्ता छोड़कर समाज के जिम्मेदार नागरिक बन सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


25 से अधिक कैदी कर चुके हैं ग्रेजुएशन और पीजी

नीमका जेल के कैदी सिर्फ साक्षर ही नहीं बन रहे, बल्कि उच्च शिक्षा में भी नए आयाम छू रहे हैं। जेल के स्कूल इंचार्ज दिनेश कुमार ने बताया कि जेल में पढ़ाई का माहौल बदल चुका है। अभी तक 25 से अधिक कैदी पढ़-लिखकर स्नातक और स्नातकोत्तर तक की डिग्री हासिल कर चुके हैं। ये कैदी इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय के माध्यम से अपनी उच्च शिक्षा पूरी कर रहे हैं। इग्नू द्वारा ही इन कैदियों को पढ़ाई से जुड़ी किताबें और अन्य सामग्री मुहैया कराई जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed