{"_id":"69cd726f4a13d2cda5011011","slug":"out-of-reach-of-commercial-gas-stations-and-hotel-owners-faridabad-news-c-26-1-fbd1020-66393-2026-04-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: कॉमर्शियल गैस ढाबा और होटल मालिकों की पहुंच से दूर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: कॉमर्शियल गैस ढाबा और होटल मालिकों की पहुंच से दूर
विज्ञापन
गैस की किल्लत होने पर चाय वाले ने भी चाय के बढ़ाए दाम । संवाद
तीन से चार हजार का सिलिंडर खरीदने को मजबूर हुए संचालक
संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। जिले में कॉमर्शियल गैस सिलिंडरों की भारी किल्लत ने होटल, ढाबा संचालकों और छोटे उद्यमियों की कमर तोड़ दी है। सरकार द्वारा गैस की उपलब्धता को लेकर दिए गए निर्देशों और कोटा बढ़ाने के दावों के बावजूद, जमीनी हकीकत इससे बिल्कुल उलट है। शहर के उद्यमियों का आरोप है कि उन्हें आधिकारिक केंद्रों से सिलिंडर नहीं मिल रहे, जिसके कारण उन्हें मजबूरी में ब्लैक में तीन से चार गुना ऊंचे दामों पर गैस खरीदनी पड़ रही है। बल्लभगढ़, एनआईटी और ओल्ड फरीदाबाद के ढाबा संचालकों का कहना है कि लागत इतनी बढ़ गई है कि खाने-पीने की वस्तुओं के दाम बढ़ाना उनकी मजबूरी हो गई है। होटल और ढाबा मालिकों का कहना है कि अगर हम दाम बढ़ाते हैं, तो ग्राहकों की संख्या तेजी से कम होने लगती है। वहीं, पुराने दामों पर खाना खिलाने से हमें नाममात्र का लाभ भी नहीं मिल रहा। ऐसी स्थिति में कर्मचारियों की तनख्वाह निकालना और सामान का भाड़ा चुकाना दूभर हो गया है।
हमने अब तक खाने की किसी भी चीज के दाम नहीं बढ़ाए हैं। अगर ऐसी स्थिति रही तो मजबूरन जल्द बढ़ाने पड़ सकते हैं। - लक्ष्मण, ढाबा संचालक
सुनने में आया है कि सरकार की ओर से उपलब्धता को बढ़ा दिया गया है। जो कि अच्छी बात है, पर अभी तक हमारे यहां कॉमर्शियल सिलिंडर नहीं आ पाए हैं। अब तो दाम भी करीब 190-195 रुपये बढ़ गए हैं। - आरके दीक्षित, होटल संचालक
वेज बिरयानी, मोमोज और बर्गर सहित कई खाने की वस्तुओं के दाम मजबूरन 10 से 15 रुपये बढ़ाने पड़े हैं। हालांकि सिलिंडर की उपलब्धता पर दोबारा इन्हें पहले की तरह कर दिया जाएगा। - पंकज, ढाबा संचालक
विज्ञापन
लंबे समय से प्रतीक्षा कर रहे हैं कि अब हालात सुधरेंगे और स्थिति सामान्य होगी, पर स्थिति जस की तस बनी हुुई है। ऐसा आलम रहा तो होटल चलाना मुश्किल हो जाएगा।-अज्जू खान, होटल मालिक