{"_id":"625efde5ee7258528127adef","slug":"out-of-45-wards-five-are-reserved-for-sc-two-for-backward-and-13-for-women-faridabad-news-noi643845377","type":"story","status":"publish","title_hn":"45 वार्डों में से पांच एससी, दो पिछड़ा और 13 महिलाओं के लिए आरक्षित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
45 वार्डों में से पांच एससी, दो पिछड़ा और 13 महिलाओं के लिए आरक्षित
विज्ञापन
अधिकारियों के साथ बैठक करते उपायुक्त जितेंद्र यादव ।
- फोटो : Faridabad
फरीदाबाद। उपायुक्त जितेंद्र यादव की अध्यक्षता में एडहॉक कमेटी ने मंगलवार को नगर निगम वार्डों के आरक्षित वार्डों का ड्रॉ निकाला। ड्रॉ के तहत कुल 45 वार्डों में से पांच सीटें एससी उम्मीदवारों के लिए आरक्षित की गई हैं। इनमें दो सीटें एससी महिला के लिए रिजर्व हैं। दो पिछड़ा वर्ग और 13 वार्ड महिलाओं के लिए आरक्षित किए गए हैं। 45 में से 25 सीटें सामान्य वर्ग के लिए आरक्षित हैं।
लघु सचिवालय स्थित सभागार में नगर निगम चुनाव के लिए विभिन्न वार्डों के लिए आरक्षित वर्ग का ड्रॉ निकाला गया। इस दौरान सभी के मोबाइल अलग रखवा लिए गए। इसके बाद ड्रॉ निकाला गया। उपायुक्त ने बताया कि एडहॉक कमेटी द्वारा वार्डों के आरक्षण को ड्रॉ के माध्यम से पूर्ण पारदर्शिता के साथ किया गया है। पूरी गतिविधियों की वीडियोग्राफी करवाई गई और सभी सदस्यों के सामने ही पूरी कार्रवाई की गई। जिला प्रशासन का उद्देश्य पूर्ण पारदर्शिता के साथ नगर निगम चुनाव के संबंधित गतिविधियों को संपन्न करवाना है। अधिकारियों ने बताया कि संबंधित वार्ड की आबादी को आरक्षण का आधार बनाया गया है। अर्थात जिस वार्ड में जिस जाति की आबादी अधिक है, वहां उसी जाति के लिए आरक्षित की गई है। नई वार्डबंदी के अनुसार, निगम एनआईटी जोन में नौ, बड़खल में 11, बल्लभगढ़ में 7, ओल्ड फरीदाबाद में आठ और तिगांव क्षेत्र में 10 वार्ड बनाए गए हैं। इस दौरान एडीसी मोहम्मद इमरान रजा, जिला परिषद के सीईओ सतेंद्र दूहन, निगम के संयुक्त आयुक्त अनिल यादव, सीटीएम नसीब कुमार, निवर्तमान मेयर सुमन बाला सहित अन्य सदस्य मौजूद रहे।
---
एससी और बीसी के लिए ये वार्ड रिजर्व
उपायुक्त ने बताया कि ड्रॉ के अनुसार वार्ड नंबर- 2, 12, 14, 18, 32 एससी वर्ग के लिए आरक्षित की गई हैं। इनमें वार्ड नंबर 12 और 18 एससी महिला के लिए हैं। इसी तरह वार्ड नंबर 5 और 33 बीसी वर्ग के लिए आरक्षित की गई हैं। पिछले बार वार्ड 12, 13, 18 और 28 एससी के लिए रिजर्व थी। इस बार वार्ड दो को बढ़ाकर पांच कर दिया गया है।
विज्ञापन
13 वार्ड महिलाओं के लिए आरक्षित
वार्ड नंबर-3, 4, 9, 17, 19, 22, 23, 26, 27, 37, 38, 44 और 45 महिलाओं के लिए आरक्षित हैं। इन वार्डों में सिर्फ महिलाएं चुनाव लड़ सकेंगी।
25 वार्ड सामान्य सीटों के लिए आरक्षित
वार्डबंदी के सलाहकार रवि सिंगला ने बताया कि वार्ड नंबर-1, 6, 7, 8, 10, 11, 13, 15, 16, 20, 21, 24, 25, 28, 29, 30, 31, 34, 35, 36, 39, 40, 41, 42 और वार्ड 43 सामान्य सीटें हैं। इन पर कोई भी व्यक्ति चुनाव लड़ सकता है।
मतदाता सूची के पुनरीक्षण से संबंधित अधिसूचना जारी
फरीदाबाद। उपायुक्त जितेंद्र यादव ने बताया कि हरियाणा राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार मतदाता सूूची बनाने का काम जारी है। विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों की मतदाता सूचियों के आधार पर नगर निगम फरीदाबाद की वार्ड स्तर पर मतदाता सूची तैयार की जा रही है। इसके अलावा तय किए गए कार्यक्रम के अनुसार ड्रॉफ्ट मतदाता सूची का प्रारंभिक प्रकाशन एक जनवरी 2022 को आधार तिथि मानकर किया जा चुका है। सभी नागरिक, जिनका नाम नगर निगम कि मतदाता सूची में नहीं है, यदि किसी अपात्र मतदाता (मृतक/स्थान छोड़कर चले गये अथवा डबल दर्ज है), किसी के नाम में गलती है अथवा दूसरे वार्ड / मतदाता केंद्र से अपना नाम बदलवाना चाहता है, निर्धारित फार्म में दावे-आपत्तियां आदि 12 से 18 मई तक प्रस्तुत कर सकेंगे। इन दावों का निपटारा उपायुक्त द्वारा 31 मई तक किया जाएगा। मतदाता सूचियों का वार्ड वाइज अंतिम प्रकाशन 20 जून को कर दिया जाएगा।