फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Organizing competition to create awareness about environmental protection

Faridabad News: पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक करने के लिए प्रतियोगिता का आयोजन

Thu, 11 Sep 2025 12:46 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 11 Sep 2025 12:46 AM IST
विज्ञापन
Organizing competition to create awareness about environmental protection
12 सितंबर को निकाला जाएगा लक्की ड्रा, विजेता प्रतिभागियों को इनाम में दी जाएगी साइकिल
विज्ञापन



अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। नागरिकों को पर्यावरण संरक्षण और सिंगल यूज प्लास्टिक का प्रयोग न करने के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से प्रतियोगिता का आयोजन करवाया गया। उपायुक्त विक्रम सिंह के मार्गदर्शन में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय सराय ख्वाजा फरीदाबाद में ‘सुनो नहरों की पुकार’ मिशन के तहत प्रतियोगिता आयोजित हुई। इसका लक्की ड्रा 12 सितंबर को निकाला जाएगा। विजेता प्रतिभागियों को इनाम स्वरूप साइकिल दी जाएगी।


प्रतियोगिता की थीम ‘ सिंगल यूज प्लास्टिक लाओ-पर्यावरण बचाओ, इको ब्रिक्स बनाओ-ईनाम में साइकिल पाओ’ था। प्रतियोगिता के तहत विद्यार्थियों को सिंगल यूज प्लास्टिक या कोल्ड ड्रिंक की खाली बोतल में पानी भरकर जमा करवाना था।
विज्ञापन



प्रधानाचार्य रविंदर कुमार मनचंदा ने जानकारी देते हुए बताया कि प्रतियोगिता का आयोजन मिशन संरक्षक व हसला राज्य संगठन सचिव दीपक छारा के निर्देशन में किया गया है। प्रतियोगिता का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों को सिंगल यूज प्लास्टिक के दुष्प्रभावों से अवगत करवाना और पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक करना है। विद्यार्थियों से प्राप्त हुई इको ब्रिक्स का प्रयोग करके विद्यालय के मैदान में एक पेड़ का चबूतरा बनाया गया है जो विद्यार्थियों को पर्यावरण संरक्षण का संदेश दे रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन



पचास विद्यार्थियों को सांत्वना पुरस्कार भी दिए जाएंगे
प्रतियोगिता के तहत 12 सितंबर को लक्की ड्रा के माध्यम से साइकिल जीतने वाले एक छात्र और एक छात्रा का चयन किया जाएगा। लक्की ड्रा में प्रतियोगिता में सहभागिता करने वाले सभी विद्यार्थियों को उपस्थित होना होगा। यदि कोई विद्यार्थी लक्की ड्रा वाले दिन अनुपस्थिति रहता है तो किसी अन्य विद्यार्थी का ड्रा निकाल दिया जाएगा और उसी विद्यार्थी को साइकिल दी जाएगी। पचास विद्यार्थियों को सांत्वना पुरस्कार भी दिए जाएंगे। स्कूल में से एक शिक्षक को भी सम्मानित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed