फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Organization of block-level competitions to foster social consciousness among students.

Faridabad News: छात्रों में सामाजिक चेतना जगाने के लिए खंड स्तरीय प्रतियोगिताओं का आयोजन

Sat, 25 Jul 2026 10:49 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 25 Jul 2026 10:49 PM IST
विज्ञापन
Organization of block-level competitions to foster social consciousness among students.
विभिन्न विद्यालयों के करीब 100 विद्यार्थियों ने लिया भाग
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। एससीईआरटी हरियाणा के जनसंख्या शिक्षा अनुभाग के निर्देशानुसार डायट पाली के सौजन्य से खंड स्तरीय विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में निबंध लेखन, पोस्टर मेकिंग, स्लोगन राइटिंग, कार्टून और डिबेट प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया, जिसमें विभिन्न विद्यालयों के करीब 100 विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया।

सेक्टर-7 स्थित खंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय बल्लभगढ़ के हॉस्टल भवन में आयोजित यह प्रतियोगिता जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी बसंत कुमार ढिल्लों के मार्गदर्शन में संपन्न हुई। डायट प्रवक्ता जलवंत सिंह ने बताया कि इन प्रतियोगिताओं का मुख्य उद्देश्य बच्चों में सामाजिक चेतना जगाना है। इसके माध्यम से विद्यार्थी लड़का-लड़की में समानता, पर्यावरण संरक्षण, बेहतर स्वास्थ्य, नशा मुक्ति और इंटरनेट के सही इस्तेमाल जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर अपने विचार व्यक्त कर सकते हैं।
विज्ञापन


डायट पाली की जीव विज्ञान प्रवक्ता सुषमा कुमारी ने अपनी टीम के साथ मिलकर प्रतियोगिता की व्यवस्था की। इस मौके पर उप जिला शिक्षा अधिकारी महेंद्र और खंड शिक्षा अधिकारी सतीश चौधरी ने पहुंचकर बच्चों का उत्साहवर्धन किया। प्रतियोगिताओं का परिणाम दूसरे खंड के शिक्षकों द्वारा तैयार किया जाएगा। इसके बाद विजेताओं को जिला स्तरीय प्रतियोगिता में भाग लेने का मौका मिलेगा। जिले की अगली खंड स्तरीय प्रतियोगिता 27 जुलाई को राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय तिकोना पार्क में आयोजित की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed