{"_id":"618ea3f68119b0080c290f0c","slug":"ordered-goods-worth-two-and-a-half-lakhs-online-then-stolen-faridabad-news-noi615463674","type":"story","status":"publish","title_hn":"ऑनलाइन मंगवाया सवा दो लाख का सामान, फिर किया चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ऑनलाइन मंगवाया सवा दो लाख का सामान, फिर किया चोरी
विज्ञापन
फरीदाबाद। सेक्टर-29 में एक व्यक्ति ने फोन पर करीब सवा दो लाख के बिजली के उपकरण मंगवा लिए। रुपये देने की बात पर आरोपी ने डिलीवरी ब्वाय को दूसरी जगह पर बुलाया और पीछे से सामान चोरी करवा दिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। डबुआ कॉलोनी निवासी हर्ष शर्मा ने पुलिस को बताया वह एनआइटी एक में बिजली उपकरणों के शोरूम में सेल्स एग्जीक्यूटिव का काम करता है। तीन दिन पहले शोरूम पर सेक्टर-29 निवासी राकेश गुप्ता नाम के व्यक्ति का फोन आया। आरोपी ने दो लाख 25 हजार रुपये कीमत के बिजली के उपकरण नोट कराए और घर पर भेजने की बात कही। इसके बाद हर्ष ने सारा सामान ऑटो में लोड किया और सेक्टर-29 में पहुंचा। जहां पर प्रदीप चौहान नाम का एक युवक मौजूद था। उसने कहा कि राकेश गुप्ता के यहां नौकरी करता है। प्रदीप ने सारा माल सेक्टर-29 में उतरवा लिया।
हर्ष ने प्रदीप से सामान के पैसे मांगे। इस पर युवक ने कहा कि मालिक सराय ख्वाजा स्थित अपने दूसरे कार्यालय में है। पैसे वहीं मिल जाएंगे। सराय में जाने के बाद उन्होंने राकेश गुप्ता को फोन किया। राकेश ने कहा थोड़ी देर में पहुंच रहा है। कुछ देर बाद उसने फोन स्विच ऑफ कर लिया। काफी देर इंतजार के बाद हर्ष व प्रदीप वापस सेक्टर-29 पहुंचे, देखा कि सामान गायब था। पूछताछ में मकान मालिक ने बताया कि राकेश गुप्ता ने यह मकान कार्यालय खोलने की बात कहकर किराए पर लिया था। उसने सारा सामान रिक्शा भेजकर मंगवा लिया है। हर्ष ने मामले की जानकारी शोरूम संचालक को दी। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।