फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Opposition to handing over sports stadium to private hands

Faridabad News: खेल स्टेडियम को निजी हाथों में देने का विरोध

Fri, 19 Dec 2025 12:24 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 19 Dec 2025 12:24 AM IST
विज्ञापन
Opposition to handing over sports stadium to private hands
ग्राम सुधार समिति ने निगम आयुक्त से की मुलाकात
विज्ञापन



अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। आदर्श तिलपत गांव स्थित खेल स्टेडियम को संवारने की नगर निगम की योजना के बीच इसे लेकर विवाद गहराता जा रहा है। स्टेडियम को निजी लोगों को सौंपे जाने की संभावनाओं के विरोध में ग्राम सुधार समिति और आरडब्ल्यूए पदाधिकारियों ने नगर निगम आयुक्त धीरेंद्र खड़गटा से मुलाकात कर आपत्ति जताई है।

समिति का कहना है कि स्टेडियम को किसी निजी संस्था के हवाले न किया जाए, बल्कि इसका संचालन खेल विभाग के माध्यम से किया जाए ताकि युवाओं को मुफ्त प्रशिक्षण और बेहतर सुविधाएं मिल सकें।
विज्ञापन


स्थानीय लोगों के अनुसार करीब 10 वर्ष पहले यह स्टेडियम तिलपत गांव सहित न्यू तिलपत कॉलोनी, सूरदास कॉलोनी, छज्जन नगर, सूर्या नगर, टीटू कॉलोनी, सरपंच कॉलोनी, पल्ला, गिरदावर एन्क्लेव और सेहतपुर गांव के युवाओं को खेलों से जोड़ने के उद्देश्य से बनाया गया था। शुरुआती दौर में बड़ी संख्या में युवा यहां अभ्यास करने लगे थे और क्रिकेट के अलावा मलखंभ, योग, बास्केटबॉल, वॉलीबॉल जैसे खेलों में कई खिलाड़ी प्रदेश और राष्ट्रीय स्तर तक पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन


आरोप है कि पंचायत चुनाव के बाद चुने गए जनप्रतिनिधियों ने स्टेडियम को निजी लोगों के हवाले कर दिया, जिसके चलते आम युवाओं का यहां आना बंद हो गया। फीस लगाए जाने से केवल आर्थिक रूप से सक्षम युवक ही स्टेडियम का उपयोग कर पा रहे थे। इस मामले को लेकर ग्राम सुधार समिति लगातार सक्रिय रही और विवाद पुलिस तक भी पहुंचा। करीब तीन साल पहले गांव के नगर निगम में शामिल होने के बाद आयुक्त धीरेंद्र खड़गटा ने स्टेडियम को खाली तो कराया, लेकिन दबंग लोगों द्वारा तोड़फोड़ किए जाने के आरोप भी सामने आए।


आरडब्ल्यूए प्रधान बुद्धराम शास्त्री, सुरेश अत्री, ओमप्रकाश मास्टर, डॉ. सुनील भारद्वाज और सचिव भगवत दयाल ने बताया कि करीब सात एकड़ में फैले इस स्टेडियम में बुनियादी सुविधाओं का अभाव है, जिससे युवाओं को परेशानी उठानी पड़ रही है। उन्होंने मांग की कि नगर निगम द्वारा स्टेडियम के सौंदर्यीकरण के साथ-साथ इसकी देखरेख खेल विभाग को सौंपी जाए, कोच नियुक्त किए जाएं और युवाओं को निशुल्क प्रशिक्षण उपलब्ध कराया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed