{"_id":"6a665763e91e33719b094dd6","slug":"opposition-to-connecting-gokulam-society-with-sector-55-amenities-faridabad-news-c-26-1-fbd1021-75881-2026-07-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: सेक्टर-55 की सुविधाओं से गोकुलम सोसाइटी को जोड़ने का विरोध","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: सेक्टर-55 की सुविधाओं से गोकुलम सोसाइटी को जोड़ने का विरोध
विज्ञापन
लोगों ने कहा, सीमित संसाधनों पर अतिरिक्त भार डालने से भविष्य में परेशानी का सामना करना पड़ सकता है
संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। सेक्टर-55 के निवासियों ने गोकुलम सर्वोम सोसाइटी को सेक्टर की मौजूदा बिजली, पानी और सीवर व्यवस्था से जोड़ने को लेकर विरोध प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों का कहना था कि पहले से ही सीमित संसाधनों पर अतिरिक्त भार डालने से भविष्य में क्षेत्र के हजारों निवासियों को बिजली, पानी और सीवर जैसी मूलभूत सुविधाओं के संकट का सामना करना पड़ सकता है।
प्रदर्शन के दौरान पुलिस भी मौके पर मौजूद रही और अधिकारियों के आश्वासन के बाद प्रदर्शन शांतिपूर्वक समाप्त हो गया। लोगों का कहना है कि विरोध किसी व्यक्ति या सोसाइटी के खिलाफ नहीं है। उन्होंने कहा हम केवल यह चाहते हैं कि सेक्टर-55 की मौजूदा बिजली, पानी, सीवर और सुरक्षा व्यवस्था पर अतिरिक्त भार न डाला जाए। यदि किसी नई सोसाइटी को इन सुविधाओं से जोड़ा जाना है तो पहले आवश्यक आधारभूत ढांचा विकसित किया जाए।
प्रदर्शनकारियों ने सेक्टर-55 की 60 फीट रोड पर भारी एवं बाहरी व्यावसायिक वाहनों की आवाजाही पर रोक लगाने की भी मांग की। उनका कहना था कि भारी वाहनों के कारण दुर्घटनाओं का खतरा बना रहता है। साथ ही सेक्टर-25 से प्रतापगढ़ पुल तक गुरुग्राम नहर के दोनों किनारों पर सड़क निर्माण कराने की मांग भी दोहराई गई, ताकि क्षेत्र में यातायात का दबाव कम हो सके और लोगों को वैकल्पिक मार्ग उपलब्ध हो। सेक्टर-55 चौकी प्रभारी एसआई मोहनलाल ने बताया कि प्रदर्शन पूरी तरह शांतिपूर्ण रहा। उन्होंने कहा पुलिस ने पूरे कार्यक्रम के दौरान कानून व्यवस्था बनाए रखी। प्रदर्शनकारियों ने अपनी मांगें शांतिपूर्ण तरीके से रखीं और किसी प्रकार की अप्रिय घटना नहीं हुई।
विज्ञापन
-- --
लोगों से बातचीत
क्षेत्र के लोग विकास कार्यों के विरोधी नहीं हैं, लेकिन मौजूदा सुविधाओं से समझौता भी स्वीकार नहीं करेंगे। -
गुरमीत सिंह देओल
--
प्रशासन को पहले सेक्टर की क्षमता बढ़ानी चाहिए, ताकि भविष्य में किसी भी निवासी को बिजली, पानी या सीवर की समस्या का सामना न करना पड़े। - दीपक कुमार
--
यदि मौजूदा फीडर पर अतिरिक्त बिजली लोड डाला गया तो भविष्य में कटौती और तकनीकी दिक्कतें बढ़ सकती हैं। - कमल शर्मा
-- -
क्षेत्र में पहले भी कई बार बिजली और पानी की समस्या सामने आ चुकी है। पहले सुविधाओं का विस्तार किया जाए, उसके बाद नए कनेक्शन दिए जाएं। - हाजी फकीर मोहम्मद