{"_id":"61c750e5beb81168010c2a78","slug":"operators-will-have-to-register-the-gym-faridabad-news-noi6233987153","type":"story","status":"publish","title_hn":"संचालकों को जिम का कराना होगा पंजीकरण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संचालकों को जिम का कराना होगा पंजीकरण
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फरीदाबाद। जिले में बगैर प्रशिक्षित ट्रेनरों के चल रहे निजी जिम पर नकेल करने की तैयारी शुरू हो गई है। इसके लिए जिला प्रशासन और खेल विभाग की ओर से तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। खेल विभाग को खाका तैयार करने का दिशा निर्देश दिया गया है।
जिले के प्रत्येक गली मोहल्ले में आधुनिक उपकरणों से लैस जिम चल रहे हैं। बताया जा रहा है कि इनमें से कुछ जिम में ही प्रशिक्षित ट्रेनर हैं। इसे ध्यान में रखते हुए खेल विभाग ने जल्द ही जिम का पंजीकरण कराने का निर्णय लिया है। विभाग के एक वरिष्ठ अधिकारी का कहना है कि जिम को शुरू करने से पहले पंजीकरण कराना होगा। इसका प्रोटोकॉल तैयार किया जा रहा है। इस संबंध में विशेषज्ञों से सलाह ली जा रही है। सब कुछ ठीक रहा तो अगले साल में शुरू कर दिया जाएगा।
जिम में बिकती हैं प्रतिबंधित दवाइयां
जानकारों का कहना है कि कुछ जिम में प्रतिबंधित दवाइयां बिक रही हैं जबकि इसके लगातार सेवन से शरीर पर दुष्प्रभाव पड़ता है। इस पर भी प्रतिबंध लगाया जा सकता है। बताते हैं कि जिम करने के दौरान इन दवाइयों के सेवन से शरीर फूल जाता है, लेकिन जिम छोड़ते ही शरीर खराब होने लगता है।
विज्ञापन
जिम के कुछ मानक तय करने की योजना है। इसका खाका तैयार किया जा रहा है। जिम शुरू करने से पहले सभी जानकारियां खेल विभाग को देनी होंगी।
-जगबीर सिंह, जिला खेल अधिकारी