फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Operation of buses of many routes including Chandigarh started

चंडीगढ़ सहित कई रूट की बसों का संचालन शुरू

Sun, 13 Jun 2021 06:24 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 13 Jun 2021 06:24 PM IST
विज्ञापन
Operation of buses of many routes including Chandigarh started
बल्लभगढ़। हरियाणा रोडवेज की लंबे रूट की बसें एक बार सड़कों पर उतर आई हैं। वहीं, कई रूटों पर रोडवेज ने बसों को बढ़ाया भी है। कोरोना का प्रकोप कम होने और लॉकडाउन खुलते ही रोडवेज ने परिवहन को सामान्य करना शुरू कर दिया है। इससे उन यात्रियों को फायदा होगा जो कोरोना काल में रोडवेज सेवाएं प्रभावित होने के कारण अपने गंतव्य तक नहीं पहुंच पा रहे थे।
विज्ञापन

रोडवेज ने अपने बेडे़ में अब राजस्थान जयपुर जाने वाली बस सेवा शुरू कर दी है। इस रूट पर फिलहाल एक बस ही चलाई जा रही थी। जयपुर जाने वाली बस सेवा लॉकडाउन के साथ ही बंद कर दी गई थी। वहीं, कोरोना को लेकर सतर्कता के साथ केवल 50 फीसदी यात्रियों के साथ ही बस चलाने का निर्णय लिया गया है। वहीं, लॉकडाउन के कारण बसों को दूसरे प्रदेश में भी केवल बार्डर टू बार्डर रूट पर ही शुरू किया गया है। वहीं, चंडीगढ़ के लिए सात बसें चलाने का निर्णय लिया गया है। जयपुर, हिसार, जींद, रोहतक, भिवानी के लिए एक-एक बस जबकि नारनौल दो बसें अप-डाउन करेगी।
विज्ञापन

सभी रूटों पर निर्धारित किया गया समय
यात्रियों की सुविधा के लिए रोडवेज ने बसों की समयसारणी जारी की है। इसमें भिवानी के लिए दोपहर एक बजे, हिसार के लिए डेढ़ बजे, जींद के लिए डेढ़ बजे, रोहतक के लिए दो बजे जबकि नारनौल का समय सुबह 6 बजे रखा गया है इसी प्रकार जयपुर जाने वाली बस भी सुबह छह बजे चलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्जन-
फिलहाल नारनौल के लिए एक और चंडीगढ़ के लिए तीन बसें शुरू की गई हैं। अब तक चंडीगढ़ रूट पर चार बसें चल रही थीं। जिसकी समयसारणी यात्रियों की सुविधा देखते हुए बनाई गई है। अगर किसी रूट पर यात्रियों की संख्या बढ़ेगी, तो बसों की संख्या में इजाफा किया जाएगा। - नेपाल सिंह अधाना, डिपो प्रबंधक बल्लभगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed