फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Open gym facility will be available near home in NIT

Faridabad News: एनआईटी में घर के पास ही मिलेगी ओपन जिम की सुविधा

Mon, 30 Jun 2025 12:45 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 30 Jun 2025 12:45 AM IST
विज्ञापन
Open gym facility will be available near home in NIT
सेक्टर-55 में आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित पार्कों का कराया जाएगा निर्माण
विज्ञापन

दोनों परियोजनाओं पर निगम करीब 2.50 करोड़ रुपये खर्च करेगा


मोहित शुक्ला



फरीदाबाद। शहर के नागरिकों के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने और बढ़ते प्रदूषण स्तर पर अंकुश लगाने की दिशा में नगर निगम ने एक बड़ी योजना पर काम शुरू कर दिया है। इसके तहत फरीदाबाद के वार्ड नंबर 11 और 12 के अंतर्गत आने वाले एनआईटी-1, एनआईटी-2 और एनआईटी-3 क्षेत्रों में ओपन जिम विकसित किए जाएंगे। वहीं सेक्टर-55 में आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित पार्कों का निर्माण कराया जाएगा। इन दोनों परियोजनाओं पर निगम करीब 2.50 करोड़ रुपये खर्च करेगा।



नगर निगम के अधिकारियों का कहना है कि कोरोना काल के बाद से नागरिकों में स्वास्थ्य को लेकर जागरूकता बढ़ी है। अब लोग शारीरिक सक्रियता के प्रति ज्यादा गंभीर हैं। ऐसे में सार्वजनिक स्थानों पर ओपन जिम और योग की सुविधा से उन्हें स्वास्थ्य सुधार में मदद मिलेगी। वहीं दूसरी ओर तेजी से बढ़ रहे प्रदूषण और ग्रीन कवर में कमी को देखते हुए निगम ने सेक्टर-55 में हरे-भरे पार्क विकसित करने का निर्णय लिया है। इन पार्कों में पौधरोपण के साथ-साथ वॉकिंग ट्रैक, ओपन एयर व्यायाम स्थल, बच्चों के झूले और बैठने के लिए पर्याप्त व्यवस्था की जाएगी।
विज्ञापन






मौसम प्रतिरोधक सामग्री से बने होंगे सभी उपकरण

नगर निगम के एक अधिकारी ने बताया कि एनआईटी-1, एनआईटी-2 और एनआईटी-3 क्षेत्र की घनी आबादी को देखते हुए यह निर्णय लिया गया है। यहां कई कॉलोनियां और रिहायशी अपार्टमेंट हैं। नागरिकों को ओपन जिम की सुविधा उनके घरों के पास ही उपलब्ध कराने से ज्यादा से ज्यादा लोग इसका लाभ उठा सकेंगे। निगम के अनुसार इन ओपन जिम में लेग प्रेस, ट्रेडमिल, चेस्ट प्रेस, क्रॉस ट्रेनर समेत अनेक अत्याधुनिक फिटनेस उपकरण लगाए जाएंगे। सभी उपकरण मौसम प्रतिरोधक सामग्री से बने होंगे ताकि लंबे समय तक उनकी गुणवत्ता बनी रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन





ऑक्सीजन उत्सर्जित करने वाले पौधों पर रहेगा जोर

सेक्टर-55 के पार्क का विशेष महत्व होगा। यह पार्क न सिर्फ हरियाली बढ़ाने में योगदान देगा बल्कि क्षेत्र के प्रदूषण स्तर को भी कम करेगाअधिकारी ने बताया कि यहां विभिन्न प्रजातियों के ऑक्सीजन उत्सर्जित करने वाले पौधे लगाए जाएंगे। पार्क में ड्रिप इरिगेशन सिस्टम भी लगाया जाएगा जिससे सिंचाई के लिए जल संरक्षण हो सके। साथ ही वॉकिंग ट्रैक में सोलर लाइटें लगाई जाएंगी। यह पूरा प्रोजेक्ट पर्यावरणीय सुधार को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है।





प्राथमिक प्रक्रिया शुरू, 6 से 8 माह का लगेगा समय

इन परियोजनाओं को पूरा करने के लिए निगम ने कागजी प्रक्रिया शुरू कर दी है। अगले कुछ हफ्तों में एजेंसी का चयन कर निर्माण कार्य को गति दी जाएगी। अनुमान है कि सभी कार्य 6 से 8 माह में पूरे कर दिए जाएंगे। अधिकारियों ने बताया कि वार्डों के पार्षदों और स्थानीय नागरिक संगठनों से भी सुझाव लिए गए हैं। ओपन जिम की लोकेशन तय करने में लोगों की सुविधा को सर्वोच्च प्राथमिकता दी गई है।


लोगों ने किया निगम की पहल का स्वागत

स्थानीय निवासी निगम की पहल से उत्साहित हैं। एनआईटी-2 क्षेत्र के निवासी राकेश चौधरी ने कहा कि अक्सर बुजुर्ग और महिलाएं व्यायाम के लिए पार्कों में जाते हैं लेकिन उपकरणों की कमी के कारण उन्हें कठिनाई होती है। अब ओपन जिम बनने से घर के पास ही स्वास्थ्य के लिए सभी जरूरी साधन मिल जाएंगे। वहीं सेक्टर-55 की निवासी पूजा अग्रवाल ने कहा कि पार्क बनने से न केवल बच्चों को खेलने का सुरक्षित स्थान मिलेगा बल्कि इलाके में साफ हवा भी बढ़ेगी।






शहर को साफ व हरित क्षेत्र बनाने के लिए निगम लगातार काम कर रहा है। लोगों की सुविधाओं के लिए विभाग कई सारी परियोजनाओं पर काम कर रहा है। - नितिन कादियान, एक्सईएन, नगर निगम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed