{"_id":"68b335f77ed4c895d7008feb","slug":"open-drains-in-faridabad-pose-risk-of-accidents-faridabad-news-c-26-1-fbd1020-50278-2025-08-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: फरीदाबाद में खुले नालों से हादसों का खतरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: फरीदाबाद में खुले नालों से हादसों का खतरा
विज्ञापन
फरीदाबाद। शहर में जगह-जगह खुले नाले हादसों को न्योता दे रहे हैं। नीलम सिनेमा के पास और नीलम पुल के नजदीक लंबे समय से खुले पड़े नाले स्थानीय लोगों और राहगीरों के लिए खतरनाक साबित हो रहे हैं। यही नहीं बाटा रोड पर सड़क के बीचों-बीच खुला पड़ा नाला कभी भी दुर्घटना का कारण बन सकता है। फरीदाबाद-गुरुग्राम रोड पर मस्जिद के पास भी नाला बिना ढक्कन के खुला पड़ा हुआ है, जिससे आने-जाने वालों को हर वक्त दुर्घटना का डर बना रहता है।
स्थानीय लोगों का कहना है कि रात के समय या बारिश में ये नाले और भी खतरनाक हो जाते हैं क्योंकि ये पानी से भर जाते हैं और सड़क से अलग पहचान में नहीं आते। कई बार दुपहिया वाहन चालक इसमें गिरने से बाल-बाल बचे हैं। इसके अलावा फरीदाबाद-सोहना रोड पर ड्रेन के पुल के पास सुरक्षा दीवार या ग्रिल तक नहीं लगी हुई है। तेज रफ्तार गाड़ियां गुजरते वक्त अनियंत्रित होकर सीधे इसमें गिर सकती हैं। ब्यूरो