फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Open counseling process begins; crowds of students seen at colleges.

Faridabad News: ओपन काउंसलिंग प्रक्रिया शुरू, कॉलेजों में दिखी छात्रों की भीड़

Tue, 11 Aug 2026 12:13 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 11 Aug 2026 12:13 AM IST
विज्ञापन
Open counseling process begins; crowds of students seen at colleges.
जिले के आठ राजकीय महाविद्यालयों में पहुंचे सैकड़ों छात्र
विज्ञापन

सबसे ज्यादा भीड़ सेक्टर-16 स्थित पं. जवाहर लाल नेहरू महाविद्यालय में रही

संवाद न्यूज एजेंसी

फरीदाबाद। जिले के आठ राजकीय महाविद्यालयों में ऑनलाइन काउंसलिंग प्रक्रिया संपन्न होने के बाद सोमवार से ओपन काउंसलिंग प्रक्रिया शुरू कर दी गई। यह प्रक्रिया शुरू होने के पहले ही दिन जिले के विभिन्न राजकीय महाविद्यालयों में जमकर भीड़ देखने को मिली।
इनमें सबसे ज्यादा भीड़ सेक्टर-16 स्थित पं. जवाहर लाल नेहरू महाविद्यालय में रही, जहां करीब 400 से 500 छात्र दाखिले की उम्मीद से पहुंचे। इसके अलावा सेक्टर 16 और बल्लभगढ़ स्थित राजकीय महिला महाविद्यालय और नचौली व तिगांव के महाविद्यालयों में भी अच्छी भीड़ देखी गई। विभिन्न विद्यालय प्रशासन की मानें तो सबसे ज्यादा छात्र बीए में दाखिले के लिए पहुंचे थे। बता दें कि ओपन काउंसलिंग के तहत छात्र यह दाखिले 100 रुपये अधिक शुल्क देकर ले रहे हैं। जारी शेड्यूल के मुताबिक 10 से 16 अगस्त तक कॉलेजों में 100 रुपये विलंब शुल्क के साथ छात्रों को ओपन काउंसलिंग के तहत दाखिला दिया जाएगा। 50 रुपये विलंब शुल्क और 100 रुपये प्रतिदिन के अनुसार विलंब शुल्क के साथ 17 से 23 अगस्त तक दाखिले होंगे। इस प्रक्रिया के दौरान पहले आओ-पहले पाओ के आधार पर दाखिले होंगे। आवेदन करने के बाद छात्रों को कॉलेज में उपस्थित होना होगा। कॉलेज प्रबंधन रोजाना मेरिट लिस्ट जारी करेगा और मेरिट लिस्ट में शामिल छात्रों को उसी दिन फीस जमा करनी होगी। फीस जमा करने पर ही दाखिला प्रक्रिया पूरी मानी जाएगी।
विज्ञापन


बातचीत

ऑनलाइन काउंसलिंग में सीट न मिलने से उदास था लेकिन ओपन काउंसलिंग ने उम्मीद जगा दी है। आज कॉलेज में भीड़ देखकर डर तो लगा, पर बीए में दाखिला मिल जाए तो सारी मेहनत सफल हो जाएगी। -प्रशांत
विज्ञापन
विज्ञापन


लास्ट चांस समझकर आज सुबह ही कॉलेज पहुंच गई थी। 100 रुपये एक्स्ट्रा फीस की कोई बात नहीं, बस एडमिशन पक्का हो जाए। मैनेजमेंट ने सब सही से संभाला है, अब बस मेरिट में नाम आने का इंतजार है। -हंशिका

ऑनलाइन काउंसलिंग में मौका नहीं मिला था, इसलिए यह आखिरी आस बची है। कॉलेज प्रशासन को प्रक्रिया थोड़ी और तेज करनी चाहिए, छात्र बहुत परेशान हैं। -चांदनी

सुबह से भूखे-प्यासे कॉलेज में खड़े हैं। पहले आओ-पहले पाओ का नियम है, इसलिए भीड़ से आगे निकलकर किसी तरह अपना डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन करवाना ही है। -रितेश


वर्जन अधिकारी

विद्यार्थियों की फिजिकल काउंसलिंग के तहत नए आवेदन के लिए ऑनलाइन पोर्टल फिर से खोल दिया गया है। जो छात्र दाखिले से वंचित रह गए हैं, उनके पास अंतिम मौका है। आवेदन करके दाखिला ले सकते हैं। स्नातक के विभिन्न कोर्स में दाखिला प्रक्रिया अब अंतिम चरण में चल रही है। -रितिका गुप्ता, उच्चतर जिला शिक्षा अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed