{"_id":"615749fe8ebc3e09081dfc36","slug":"opd-will-be-closed-two-days-faridabad-news-noi608035567","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो दिन ओपीडी रहेगी बंद, इमरजेंसी में करवाए उपचार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो दिन ओपीडी रहेगी बंद, इमरजेंसी में करवाए उपचार
विज्ञापन
फरीदाबाद। शुक्रवार को बीके अस्पताल में मरीजों की तादाद ज्यादा देखने को मिली क्योंकि आने वाले 2 दिनों तक ओपीडी बंद रहेगी।
बीके अस्पताल के मुख्य द्वार से लेकर ओपीडी कार्ड काउंटर और औषधालय पर अस्पताल की ओर से नोटिस लगा दिया गया है कि 2 अक्तूबर को गांधी जयंती होने की वजह से ओपीडी बंद रहेगी। वहीं, रविवार का अवकाश रहता ही है। इसीलिए शनिवार और रविवार को अगर किसी मरीज को अपना उपचार करवाना है। तो उनको इमरजेंसी में उपचार करवाना होगा।
शुक्रवार को ओपीडी कार्ड काउंटर से लेकर ओपीडी और औषधालय पर भारी संख्या में मरीजों का ताता लगा हुआ था। जिसमें सबसे ज्यादा मरीज जनरल मेडिसन यानि वायरल फीवर के पाए गए हैं। बीके अस्पताल की ओपीडी कांउटर पर सुबह 8 बजे से ही मरीजों की भीड़ देखने को मिल रही थी। यह भीड़ दोपहर के एक बजे तक रही। कार्ड बनने के बाद मरीज को ओपीडी में डॉक्टर के कमरे के बाहर नंबर लगवाते हुए नजर आए। जिसमें सबसे ज्यादा भीड़ कमरा नंबर 7 व 8 के बाहर देखने को मिली। पीएमओ डॉ. सविता यादव का कहना है कि अस्पताल में आने वाले हर मरीज को उपचार दिया जा रहा है। उसके लिए कुछ समय लग रहा है क्योंकि इन दिनों वायरल फीवर बहुत ज्यादा फैल रहा है।