फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   only two days for fastag

फास्टैग के लिए अब सिर्फ दो दिन शेष

Thu, 28 Nov 2019 10:42 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 28 Nov 2019 10:42 PM IST
विज्ञापन
only two days for fastag
फरीदाबाद। फास्टैग के लिए दो दिन बचे हैं, ऐसे में फास्टैग की कालाबाजारी शुरू हो गई है। फास्टैग की कालाबाजारी करने वाले 250 से 300 रुपये में एक टैग एक्टिवेट करके दे रहे हैं। यदि कोई इनसे मोलभाव करने लगता है तो वे सीधे उसे लाइन में लगकर अपने नंबर का इंतजार करने की बात कहते हैं। फास्टैग लेने के लिए काउंटर पर लंबी-लंबी कतारें लगी हुई हैं। इस दौरान लोगों को कभी सर्वर डाउन तो कभी टैग समाप्त होने की समस्या से जूझना पड़ रहा है। फास्टैग को ब्लैक में बेचने वाले कोई और नहीं बल्कि विभिन्न मोबाइल वॉलेट कंपनियों के कर्मचारी हैं।
विज्ञापन

फास्टैग से टोल अदायगी की तारीख (1 दिसंबर) जैसे जैसे नजदीक आ रही है, वैसे ही टैग लेने के लिए सराय टोल पर लोगों की भीड़ बढ़ने लगी है। सराय टोल प्लाजा पर राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण के काउंटर सहित निजी पैमेंट बैंकों के चार से पांच काउंटर लगे हुए हैं। हर काउंटर पर लोगों की लंबी-लंबी कतार लगी हुई है। बृहस्पतिवार तक सराय टोल प्लाजा से करीब 14 हजार फास्टैग बेचे जा चुके हैं।
विज्ञापन

सर्वर में दिक्कत आने और टैग समाप्त होने की समस्या के कारण लोगों को टैग लेने के लिए घंटों इंतजार करना पड़ रहा है। इसका फायदा मोबाइल वॉलेट कंपनियों के कर्मचारियों ने उठाना शुरू कर दिया है। कुछ कर्मचारी फास्टैग ब्लैक में बेच रहे हैं। ऐसे ही एक मोबाइल वॉलेट कंपनी के कर्मचारी से जब अमर उजाला संवाददाता ने दो टैग उपलब्ध करवाने के लिए बातचीत की तो उसने एक टैग पर 300 रुपये अतिरिक्त देने को कहा, थोड़ा मोलभाव किया गया तो वह दो टैग 500 रुपये में देने को तैयार हो गया। उसने कहा कि पैसे मिलने पर वह 10 से 15 मिनट में टैग एक्टिवेट करके दे देगा। उस कर्मचारी ने अमर उजाला संवाददाता के सामने ही एक कार चालक से 500 रुपये अतिरिक्त लेकर दो टैग उपलब्ध करवाए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

सर्वर डाउन होने से रहती है परेशानी
मोबाइल वॉलेट कंपनियों से फास्टैग खरीदने के दौरान सर्वर डाउन होने की समस्या सामने आ रही है। कंपनियों के सर्वर पर लोड बढ़ने के कारण वो काफी धीरे चल रहे हैं। ऐसे में लोगों को टैग लेने के लिए घंटों इंतजार करना पड़ रहा है। सराय टोल प्लाजा पर लाइन में लगे सतेंद्र सिंह ने बताया कि वह सुबह 9.30 बजे टैग लेने के लिए टोल पर आ गया था। यहां पर पहले से कतार लगी हुई थी। चार घंटे बाद करीब डेढ़ बजे उनका नंबर आया है। लंबी कतार से बचने के लिए लोग अब घर से महिलाओं को साथ लाने लगे हैं। वहीं टैग समाप्त होने के कारण भी लोगों को परेशानी हो रही है।
टैग से भुगतान पर मिलेगी छूट
एक दिसंबर से वाहन पर टैग नहीं लगा होने के कारण जहां चालकों को दोगुने टोल का भुगतान करना होगा, वहीं सरकार टैग लगे वाहनों को 2.5 प्रतिशत की छूट देगी। एनएचएआई के उपमहाप्रबंधक सचिन कुमार ने बताया कि टैग लगे वाहनों को पहले तो 24 घंटे में टोल से आने जाने की जो छूट मिलती थी, वह जारी रहेगी। इसके अलावा प्रत्येक टोल ट्रांजक्शन पर 2.5 प्रतिशत की अतिरिक्त छूट दी जाएगी। यह योजना 31 मार्च 2020 तक है।

कई कर्मचारियों को हटवाया
मोबाइल वॉलेट कंपनियों के कर्मचारियों द्वारा फास्टैग की कालाबाजारी करने की कुछ शिकायतें बृहस्पतिवार को हमें मिली थी। इस पर वॉलेट कंपनियों के कई कर्मचारियों को हटवा दिया गया है। फिर कोई शिकायत मिलती है तो उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। किसी को भी सरकार टैग की कालाबाजारी नहीं करने जा जाएगी।
- मोहम्मद शफी, परियोजना निदेशक, एनएचएआई
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed