फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Online gaming addiction claimed his life; student shot himself with uncle's revolver

Faridabad News: ऑनलाइन गेमिंग की लत ने ली जान, ताऊ की रिवॉल्वर से छात्र ने खुद को मारी गोली

Wed, 29 Apr 2026 11:06 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 29 Apr 2026 11:06 PM IST
विज्ञापन
Online gaming addiction claimed his life; student shot himself with uncle's revolver
फरीदाबाद बीके नागरिक अस्पताल शवगृह के बाहर गमगीन बैठे मृतक आदित्य भाटी के परिजन । संवाद
ग्रेटर फरीदाबाद के सेक्टर-77 स्थित जल विहार वेलफेयर सोसाइटी में हुई घटना
विज्ञापन

सुसाइड नोट में गलत संगत और गेमिंग में रुपये हारने को बताया वजह
फ्लैट के बाथरूम में खुद को बंद कर युवक ने सिर में मार ली गोली
संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। ग्रेटर फरीदाबाद में ऑनलाइन गेमिंग की लत ने हंसते-खेलते परिवार की खुशियां उजाड़ दीं। सेक्टर-77 स्थित जल विहार वेलफेयर सोसाइटी में रहने वाले 22 वर्षीय बीएससी के छात्र आदित्य भाटी ने बुधवार दोपहर अपने ताऊ की लाइसेंसी रिवॉल्वर से सिर में गोली मारकर खुदकुशी कर ली। पुलिस को मौके से एक सुसाइड नोट बरामद हुआ है, जिसमें गलत संगत और ऑनलाइन गेमिंग में काफी ज्यादा रकम हारने के कारण उपजे तनाव को इस आत्मघाती कदम के लिए मुख्य वजह बताया गया है।

पुलिस के अनुसारए आदित्य भाटी वाईएमसीए यूनिवर्सिटी में बीएससी तृतीय वर्ष के छात्र थे। बुधवार दोपहर करीब एक बजे आदित्य ने घर के बाथरूम में खुद को बंद कर लिया और माथे पर गोली मार ली। उस वक्त पिता सतीश घर पर नहीं थे। गोली चलने की आवाज सुनकर मां सविता और छोटा भाई जो 11वीं कक्षा का छात्र है, बाथरूम की ओर दौड़े। दरवाजा अंदर से बंद होने पर उन्होंने उसे बड़ी मशक्कत से तोड़ा। परिजन उसे निजी अस्पताल ले जा रहे थे, लेकिन रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया। जांच में सामने आया कि आदित्य ने ताऊ की लाइसेंसी रिवॉल्वर से खुद को गोली मारी। उसके ताऊ सेना से सेवानिवृत्त हैं। संयुक्त परिवार होने के कारण रिवॉल्वर घर पर ही रखी थी, जिसे आदित्य ने ढूंढ निकाला। बीपीटीपी थाना प्रभारी अरविंद ने बताया कि हथियार को कब्जे में ले लिया गया है।
विज्ञापन

कर्ज में डूबता गया
पुलिस को आदित्य के कमरे से एक रजिस्टर मिला है, जिसमें उसने सुसाइड नोट लिखा था। उसने अपना दर्द साझा करते हुए लिखा है कि वह गलत संगत में पड़ गया था और उसे ऑनलाइन गेमिंग की लत लग गई थी। इस लत के कारण वह काफी पैसे हार चुका था। उन रुपयों की भरपाई करने के चक्कर में बार-बार खेलता रहा, जिससे वह और अधिक कर्ज में डूबता चला गया। इसी हताशा के चलते उसने जीवन समाप्त करने का निर्णय लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

परिवार ने कभी परेशान नहीं देखा
परिजनों के अनुसार, उन्होंने आदित्य को कभी परेशान नहीं देखा और न ही उन्हें इस बात की जानकारी थी कि वह ऑनलाइन गेमिंग में मोटी रकम हार चुका है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए बादशाह खान अस्पताल के शवगृह में रखवा दिया है। पुलिस प्रवक्ता यशपाल ने बताया कि पुलिस छात्र के मोबाइल और बैंक ट्रांजेक्शन की जांच कर रही है ताकि सट्टेबाजी या गेमिंग गिरोह का पता लगाया जा सके। पुलिस अब इस बात की गहनता से जांच कर रही है कि छात्र किन लोगों के संपर्क में था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed