{"_id":"69b460988773093eeb0022c6","slug":"ongoing-oversight-of-gas-agencies-ignore-rumors-dc-faridabad-news-c-26-1-fbd1020-64913-2026-03-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"गैस एजेंसियों की हो रही निगरानी, अफवाहों पर ध्यान न दें : डीसी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गैस एजेंसियों की हो रही निगरानी, अफवाहों पर ध्यान न दें : डीसी
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। जिला उपायुक्त आयुष सिन्हा ने शुक्रवार को कहा कि जिले में गैस सिलिंडर की स्थिति पर प्रशासन लगातार नजर बनाए हुए है। जिले की सभी 45 गैस एजेंसियों की गहन निगरानी की जा रही है और उनके स्टॉक की नियमित जांच की जा रही है। उन्होंने बताया कि प्रशासन के अधिकारी फील्ड में जाकर गैस एजेंसियों की चेकिंग कर रहे हैं। कहीं भी कालाबाजारी या उपभोक्ताओं से अधिक पैसे वसूलने की शिकायत न आए, इसके लिए विशेष नजर रखी जा रही है। अगर किसी एजेंसी पर अनियमितता पाई जाती है तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
डीसी ने कहा कि जिले में गैस सिलिंडर की सप्लाई को लेकर फिलहाल कोई दिक्कत नहीं है और पर्याप्त मात्रा में गैस उपलब्ध है। उन्होंने नागरिकों से अपील की कि वे किसी भी तरह की अफवाहों पर ध्यान न दें और किसी भी समस्या की सूचना प्रशासन को दें।