फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   one woman died due to corona virus

फरीदाबाद : कोरोना संक्रमण के कारण तीसरी मौत

Sun, 10 May 2020 10:54 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 10 May 2020 10:54 PM IST
विज्ञापन
one woman died due to corona virus
फरीदाबाद। कोरोना संक्रमण के कारण सेक्टर-28 निवासी 72 वर्षीय बुजुर्ग महिला जिंदगी की जंग हार गई। संक्रमण से महिला की मौत की पुष्टि स्वास्थ्य विभाग ने की है। जिले में कोविड-19 के कारण यह तीसरी मौत है। संक्रमितों का आंकड़ा 95 हो चुका है, जबकि 54 स्वस्थ भी हो चुके हैं।
विज्ञापन

सेक्टर-28 निवासी बुजुर्ग महिला दो मई से बीमार थी। महिला इलाज के लिए निजी अस्पताल में भर्ती हुई थी। निजी लैब से जांच में पांच मई को वह कोरोना संक्रमित मिली। महिला को कोविड-19 अस्पताल में भर्ती कराया गया था। गंभीर रूप से बीमार इस महिला को आईसीयू में वेंटिलेटर पर रखा गया था, जहां कृत्रिम रूप से ऑक्सीजन दी जा रही थी। कॉन्टेक्ट ट्रेसिंग में महिला के परिवारजनों की जांच कराई गई थी। शनिवार को सभी संक्रमित मिले। इसमें बुजुर्ग महिला के 73 वर्षीय पति, 45 वर्षीय बेटा, 42 वर्षीय बहू और पांच वर्षीय पोती भी संक्रमित पाई गईं। नोडल अधिकारी ने बताया कि मृतक बुजुर्ग मधुमेह से पीड़ित थी। महिला का सांस लेने में परेशानी थी। संक्रमण से मौत का जिले में यह तीसरा मामला है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed