फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   One-way stoppage for several trains; passengers stranded while trying to return.

Faridabad News: कई ट्रेनों का एकतरफा ठहराव, वापसी के लिए भटक रहे यात्री

Fri, 25 Sep 2026 12:26 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 25 Sep 2026 12:26 AM IST
विज्ञापन
One-way stoppage for several trains; passengers stranded while trying to return.
स्टेशन पर चल रहे पुनर्विकास कार्य के कारण किया गया अस्थायी बदलाव
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

फरीदाबाद। रेलवे स्टेशन पर चल रहे पुनर्विकास कार्य के कारण कई प्रमुख ट्रेनों के ठहराव में अस्थायी बदलाव किया गया है। इसके चलते केरल, जीटी और उत्कल एक्सप्रेस जैसी ट्रेनों का फरीदाबाद में एक दिशा में ही ठहराव रह गया है। दूसरी दिशा में ट्रेनें नहीं रुकने के कारण यात्रियों को वापसी की यात्रा के लिए दूसरे स्टेशनों का रुख करना पड़ रहा है। इससे यात्रियों को ट्रेनों का नंबर, दिशा और ठहराव देखकर यात्रा की योजना बनानी पड़ रही है।

12626 केरल एक्सप्रेस, 12615 जीटी एक्सप्रेस और 18478 उत्कल एक्सप्रेस का फरीदाबाद में ठहराव है, जबकि इनकी विपरीत दिशा में चलने वाली 12625, 12616 और 18477 का ठहराव प्रभावित किया गया है। ठहराव में यह बदलाव 30 अगस्त से 13 अक्तूबर तक किया गया है।
विज्ञापन


यात्रियों के लिए परेशानी यह है कि फरीदाबाद से किसी दिशा में यात्रा करने के लिए ट्रेन उपलब्ध है, लेकिन उसी ट्रेन से वापस लौटने की सुविधा नहीं मिल रही। ऐसे में वापसी के लिए उन्हें पुरानी दिल्ली, नई दिल्ली या आसपास के दूसरे स्टेशनों से ट्रेन पकड़ने की योजना बनानी पड़ती है। दूसरे स्टेशन तक पहुंचने में अतिरिक्त समय लगता है और यात्रा भी असुविधाजनक हो जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


यात्रियों का कहना है कि एक ही ट्रेन का एक दिशा में फरीदाबाद में ठहराव और दूसरी दिशा में नहीं होने से कई बार भ्रम की स्थिति बनती है। खासकर नियमित रूप से इन ट्रेनों से सफर करने वाले यात्रियों को भी यात्रा से पहले ठहराव की जानकारी जांचनी पड़ रही है।

रेलवे स्टेशन पर प्लेटफॉर्म संख्या दो और तीन से जुड़े पुनर्विकास कार्य के चलते ट्रेनों के संचालन में यह बदलाव किया गया है। फरीदाबाद स्टेशन के अधीक्षक डीएस भंडारी ने बताया कि ट्रेनों का संचालन हमारे यहां से तय नहीं होता है। रेलवे बोर्ड से ट्रेनों का ठहराव या संचालन संबंधी नीति तय होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed