फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   One-sided love entered the house and stabbed the woman's neck, Gambhir

फिर हुआ निकिता जैसा हादसा, सिरफिरे आशिक ने महिला के गले में मारा चाकू

Mon, 30 Nov 2020 11:00 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 30 Nov 2020 11:00 PM IST
विज्ञापन
One-sided love entered the house and stabbed the woman's neck, Gambhir
बल्लभगढ़ में एक तरफा प्यार में युवक ने महिला के गले पर चाकू से किया वार घायल महिला सामान्य अस्पता? - फोटो : Faridabad
बल्लभगढ़। थाना आदर्शनगर इलाके के प्रेम नगर में रविवार देर रात एकतरफा प्यार में एक सिरफिरे ने घर में घुसकर महिला के गले पर चाकू से वार कर दिया। उसे गंभीर हालत में सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। महिला का आरोप है कि उसने जान से मारने की धमकी मिलने पर तीन दिन पहले फोन करके पुलिस को बताया था, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। आरोपी का अभी पुलिस के पकड़ से बाहर है।
विज्ञापन

ऊंचा गांव की प्रेम नगर कॉलोनी निवासी कंचन शर्मा ने पुलिस को बताया कि वह किराए पर रहती है और एक निजी कंपनी में काम करती है। लॉक डाउन के बाद से उसका काम छूट गया इसलिए ज्यादातर घर पर ही रहती है। उसके पड़ोस की महावीर कॉलोनी में रहने वाला भोला नामक युवक उसे कई सालों से परेशान कर रहा है। शुरू में उसकी हरकत को नजरअंदाज करती रही, लेकिन वह शादी के लिए दबाव बनाने लगा और ऐसा नहीं करने पर जान से मारने की धमकी दी। तीन दिन पहले उसने पुलिस को फोन कर मामले की सूचना दी। आरोप है कि पुलिसकर्मियों ने उसे थाने आकर शिकायत दर्ज कराने के लिए कहा था।
विज्ञापन

उधर, थाना आदर्शनगर प्रभारी मुकेश गिरी का कहना है कि महिला के फोन के बाद पुलिस टीम उसके घर गई थी। उस समय महिला ने कुछ भी जानकारी नहीं दी थी। महिला ने कहा था कि जैसे ही आरोपी उसके घर आएगा तो वह पुलिस को सूचना दे देगी। चाकू लगने की घटना के बाद भी महिला के किसी परिजन ने पुलिस से संपर्क नही किया। सरकारी अस्पताल से जानकारी मिलने के बाद पुलिस बयान लेने पंहुची। उन्होंने बताया कि पीड़िता आरोपी के बारे में ज्यादा कुछ नहीं जानती, वह केवल उसका नाम और अंदाजे से ही उसका घर बता पाई है। आरोपी की तलाश में पुलिस टीम लगी हुई हैं। जल्द ही उसे काबू कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed