फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   One side of Neelam flyover will remain closed for 5 hours today

Faridabad News: आज 5 घंटे बंद रहेगी नीलम फ्लाईओवर की एक साइड

Sun, 09 Feb 2025 12:02 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 09 Feb 2025 12:02 AM IST
विज्ञापन
One side of Neelam flyover will remain closed for 5 hours today
सड़क के गड्ढों को भरने के लिए एफएमडीए करेगी कार्य
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। नीलम चौक पर बदहाल सड़क को दुरुस्त करने का कार्य रविवार को किया जाएगा। इसके चलते नीलम फ्लाई ओवर की एक साइड को 5 घंटे के लिए सुबह 10 बजे से दोपहर 3 बजे बजे तक बंद किया जाएगा। चौक की सड़क पर गड्ढे होने के कारण प्रतिदिन ट्रैफिक धीमा हो जाता है और सुबह से लेकर शाम तक जाम बना रहता है।
नीलम चौक की सड़क पर लंबे समय से गड्ढे ट्रैफिक को बाधित कर रहे हैं। इससे पहले कई बार सड़क को दुरुस्त करने का प्रयास किया गया लेकिन भारी ट्रैफिक के चलते बस चलताऊ काम कर आगे के लिए टाल दिया गया था। अभी हाल ही में एक बैठक में डीसीपी ट्रैफिक ने नीलम चौक पर गड्ढे से ट्रैफिक जाम होने का मामला जिला उपायुक्त के साथ बैठक में उठाया था। इस पर संज्ञान लेते हुए जिला उपायुक्त ने फरीदाबाद महानगर विकास प्राधिकरण को गड्ढे जल्द से जल्द दुरुस्त करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

अब एफएमडीए इसे रविवार को दुरुस्त करेगा। ट्रैफिक पुलिस की ओर से जारी की गई एडवाइजरी के अनुसार नीलम चौक पर सड़क दुरुस्त करने का कार्य किया जाएगा। इस दौरान अजरौंदा से नीलम चौक की ओर आने वाले मार्ग में परिवर्तन किया गया है। यह परिवर्तन रविवार की सुबह 10 बजे से दोपहर 3 बजे बजे तक प्रभावी रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

यातायात पुलिस की ओर से लोगों से अपील है कि निर्माण कार्य के दौरान किसी भी प्रकार की असुविधा से बचने के लिए अजरौंदा से नीलम चौक जाने वाले वाहन चालक परिवर्तित मार्ग का ध्यान रखें।

---
ओल्ड फरीदाबाद या बाटा रोड का उपयोग करें वाहन चालक
रविवार को सुबह 10 बजे से 3 बजे तक अजरौंदा से बीके जाने वाले वाहन चालक बाटा फ्लाईओवर या ओल्ड फरीदाबाद अंडरपास का उपयोग कर सकते हैं। एडवाइजरी में बताया गया है कि वैकल्पिक मार्गों का उपयोग करें और अपनी यात्रा के लिए अतिरिक्त समय लेकर चलें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed