फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   One punished the other for electricity theft

बिजली चोरी एक ने की सजा दूसरे को मिली

Sun, 04 Jul 2021 05:21 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 04 Jul 2021 05:21 PM IST
विज्ञापन
One punished the other for electricity theft
फरीदाबाद। भीषण गर्मी में बिजली विभाग अधिकारियों की लापरवाही उपभोक्ताओं की परेशानी का कारण बनी हुई है। एनआईटी-4 सब डिविजन कार्यालय के बिजली कर्मचारियों ने एक महिला को बिना नोटिस व सूचना दिए 13 अप्रैल को उसके घर व दुकान के बाहर लगे दोनों व्यवसायिक और घरेलू दोनों कनेक्शन काट दिए और मीटर उतार ले गए, जबकि वह नियमित रूप से बिजली बिल भरती आ रही है। हालांकि बिजली चोरी उसके पिता के कनेक्शन पर ही गई थी। उसने इसकी शिकायत सीएम विंडो और अधिकारियों से भी की है। लेकिन कोई सुनवाई नहीं की जा रही हैं।
विज्ञापन

एसजीएम नगर 33 फुट रोड़ निवासी शकिला हुसैन ने बताया कि वह अब तक अपने पिता जफर हुसैन के पास रह रही थी और दुकान को किराए पर दे रखा था। पिता से विवाद के बाद शकिला हुसैन ने जून 2020 में बिजली विभाग में आवेदन कर अपने मकान पर नया घरेलू और दुकान के लिए व्यवसायिक बिजली कनेक्शन ले लिया। विभाग ने भी महिला के नाम 95931027 और 95948899 इन नंबरों से बिजली मीटर अलॉट कर उसे कनेक्शन दे दिया। जून 2020 से अप्रैल 2021 तक वह नियमित बिजली बिल भरती आ रही है। 13 अप्रैल को बिजली विभाग के कर्मचारी आए और बिना नोटिस व सूचना दिए महिला का बिजली कनेक्शन काट दिया और मीटर उतार कर ले गए। जिसके पीछे कारण उसके पिता जफर हुसैन द्वारा 2017 में बिजली चोरी का मामला सामने आने को बनाया गया है। अब महिला बिना बिजली के पिछले दो माह से गर्मी में रह रही हैं। ऐसे में वह बिजली कनेक्शन व मीटर बहाल कराने के लिए एनआईटी-4 एसडीओ कार्यालय के भी चक्कर लगा रही हैं। लेकिन अधिकारी कोई सुनवाई नहीं कर रहे हैं।
विज्ञापन

वर्जन-
बिजली विभाग के कर्मचारी बिजली मीटर क्यों उतार कर लगे गए हैं। इसकी जांच जेई को सौंप रखी है। सोमवार को कार्यालय खुलेगा तब उपभोक्ता से बात की जाएगी। - नागेंद्र, एसडीओ, एनआईटी-4
विज्ञापन
विज्ञापन

विजिलेंस वालों ने कार्रवाई कर बिजली चोरी पकड़ी थी, मीटर उन्होंने ही उतारा है। शकिला के नाम पर लगे बिजली मीटरों से चोरी हुई या किसी और के, यह नहीं पता। विजिलेंस ने नोटिस भेजा होगा तभी मीटर उतारे गए और कनेक्शन हटाया गया है। - कुलदीप शर्मा, जेई, एसजीएम नगर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed