{"_id":"698392be7584dbe8a603be24","slug":"one-person-arrested-with-a-stolen-bike-faridabad-news-c-25-1-mwt1001-109687-2026-02-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: चोरी की बाइक के साथ एक गिरफ्तार, केस दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: चोरी की बाइक के साथ एक गिरफ्तार, केस दर्ज
विज्ञापन
पुन्हाना। गुएवीटी स्टाफ रोजका मेव की टीम ने पुन्हाना के दल्लाबास गांव के पास से एक युवक को चोरी की बाइक सहित गिरफ्तार किया है। आरोपी से बरामद बाइक को दिल्ली के बदरपुर से चोरी किया गया था। पुन्हाना सिटी थाना पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
एवीटी रोजका मेव की टीम गश्त के दौरान दल्लाबास के कच्चे रास्ते पर मौजूद थी तभी सूचना मिली की बीसरू गांव निवासी शौकीन चोरी की बाइक के साथ दल्लाबास गांव की ओर से सिंगार गांव की ओर जाएगा। सूचना पर पुलिस टीम ने नाकाबंदी की जिसके कुछ देर बाद एक बिना नंबर की बाइक दल्लाबास गांव की ओर से आती हुई दिखाई दी। पुलिस टीम ने बाइक चालक को रूकने का इशारा किया तो बाइक चालक पुलिस टीम को देखकर बाइक को वापिस घुमाने लगा। पुलिस कर्मचारियों ने बिना समय गंवाए आरोपी युवक को काबू कर लिया। बाइक के कागजात मांगने पर आरोपी युवक कोई भी कागजात पेश नहीं कर पाया। संवाद