फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   One more killed by Corona, 180 new infected

कोरोना से एक और की मौत, 180 नए संक्रमित

Wed, 16 Dec 2020 11:03 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 16 Dec 2020 11:03 PM IST
विज्ञापन
One more killed by Corona, 180 new infected
कोरोना से एक और की मौत, 180 नए संक्रमित
विज्ञापन

फरीदाबाद। जिले में कोरोना संक्रमितों के तेजी से ठीक होने से रिकवरी रेट में लगातार इजाफा हो रहा है। बुधवार को स्वास्थ्य विभाग ने 180 कोरोना संक्रमित की पुष्टि की, जबकि 310 मरीजों को कोरोना संक्रमण से ठीक होने पर अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। इससे रिकवरी रेट 97.3 फीसद पहुंच गया। वहीं एक मरीज की मौत हो गई।

स्वास्थ्य विभाग के अनुसार जिले में अब तक 387 संक्रमितों की मौत हो चुकी है। जिले में 44439 लोग संक्रमित हो चुके हैं। इनमें से 43242 स्वस्थ हुए हैं। अब मात्र 810 सक्रिय मामले बचे हैं। इनमें से 187 लोग अस्पतालों में भर्ती हैं और 623 मरीजों को होम आइसोलेशन में रखा गया है। अस्पतालों में भर्ती 37 मरीजों की हालत गंभीर बनी हुई हैं। इनमें सात मरीज वेंटिलेटर पर हैं। कोरोना के मामले अब 91 दिनों में दोगुने हो रहे हैं। उपमुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. रामभगत ने बताया कि बुधवार को 2645 सैंपल लिए गए। इनमें से 1350 सैंपल की रिपोर्ट आना बाकी है। अब तक 382228 सैंपल लिए जा चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed