फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   One million rupees in the name of gold loan transfer

गोल्ड लोन ट्रांसफर कराने के नाम पर दस लाख हड़पे

Sat, 06 Mar 2021 11:29 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 06 Mar 2021 11:29 PM IST
विज्ञापन
One million rupees in the name of gold loan transfer
फरीदाबाद। गांव अनंगपुर निवासी एक युवक ने गोल्ड लोन को ट्रांसफर कराने के बहाने एक बैंक से दस लाख रुपये अपने खाते में लिए और फरार हो गया। बैंक अधिकारी की शिकायत पर थाना सूरजकुंड पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। शिकायतकर्ता आशुतोष ने पुलिस को बताया की वह बदरपुर बॉर्डर स्थित आईआईएफएल बैंक में गोल्ड अप्रेजल अधिकारी है। दिसंबर 2019 में गांव अनंगपुर के धुमसपुर मोहल्ला निवासी श्याम उनके बैंक में आया और कहा कि उसका मुथूट फाइनेंस (प्रहलादपुर दिल्ली) में आठ लाख रुपये का गोल्ड लोन चल रहा है। मुथूट बैंक में ब्याज ज्यादा लगता है, इसलिए वह अपना लोन उनके यहां ट्रांसफर करवाना चाहता है।
विज्ञापन

आईआईएफएल बैंक ने श्याम से आवश्यक कागजात लेकर आठ लाख रुपये उसके खाते में डाल दिए। श्याम ने वही आठ लाख रुपये मुथूट बैंक के खाते में डाल लिए और अपना 319 ग्राम सोना आईआईएफएल बैंक में जमा करा दिया। कुछ महीनों बाद उसने दिल्ली के ग्रीन पार्क स्थित रूपटोप बैंक में अपना लोन ट्रांसफर कराकर उनके बैंक को साढ़े आठ लाख रुपये दे दिए।
विज्ञापन

24 फरवरी 2021 को श्याम दोबारा से आईआईएफएल बैंक में आया और कहा कि वह फिर से अपना लोन रूपटॉप बैंक से उनके बैंक में ट्रांसफर करवाना चाहता है। आशुतोष ने उसका दस लाख रुपये का लोन पास कर दिया और श्याम से गारंटी के रूप में एचडीएफसी बैंक का चेक लेकर 10 लाख रुपये उसके खाते में ट्रांसफर कर दिए। नियम व शर्तो के अनुसार श्याम सिंह को आशुतोष के साथ जाकर अपने खाते से रूपटोक बैंक के खाते में रकम ट्रांसफर करनी थी। श्याम और आशुतोष चार्मवुड विलेज स्थित एचडीएफसी बैंक गए। यहां श्याम ने आशुतोष को बातों में उलझाकर सिक्योरिटी चेक उसके हाथ से वापस ले लिया और बैंक से फरार हो गया। बैंक प्रबंधक आशुतोष जब तक माजरा समझता, श्याम ने खाते से दस लाख रुपये अपने एक अन्य खाते में ट्रांसफर कर लिए। पुलिस ने आशुतोष की शिकायत पर श्याम के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed