फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   one lakh people gathered in rally

Faridabad News: इस्लामिक जलसे में उमड़ी एक लाख से अधिक की भीड़

Mon, 27 Oct 2025 12:01 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 27 Oct 2025 12:01 AM IST
विज्ञापन
one lakh people gathered in rally
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


पुन्हाना। गांव तिरवाड़ा में जारी तीन दिवसीय इस्लामिक जलसे में दूसरे दिन रविवार को जलसे में भारी भीड़ उमड़ी। अनुमानित तौर पर एक लाख से अधिक लोगों ने जलसे में शिरकत की। जलसे में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे मौलाना हजरत शाद ने लोगों को तालीम (शिक्षा) की अहमियत पर विशेष रूप से जोर देते हुए कहा कि आज के दौर में हर बच्चे के लिए इल्म हासिल करना जरूरी है। उन्होंने कहा कि एक शिक्षित समाज ही तरक्की कर सकता है और इस्लाम ने हमेशा तालीम को प्राथमिकता दी है। इस दौरान उन्होंने लोगों से आपसी भाईचारे और अमन-शांति बनाए रखने की अपील की।


जलसे के आयोजन स्थल पर दिनभर धार्मिक बयानबाजियों का दौर चलता रहा। कई मौलानाओं ने कुरआन और हदीस की रोशनी में सामाजिक बुराइयों से दूर रहने और नेक रास्ते पर चलने की नसीहत दी। जलसे में हरियाणा, राजस्थान, उत्तर प्रदेश, दिल्ली सहित अन्य राज्यों से भी बड़ी संख्या में लोग पहुंचे। भारी भीड़ को देखते हुए पुलिस प्रशासन ने सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए थे। पुन्हाना डीएसपी जितेन्द्र राणा के नेतृत्व में तकरीबन 150 पुलिस कर्मचारी जलसे स्थल और आसपास के इलाकों में तैनात रहे। यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने के लिए मुख्य सड़कों पर बैरिकेडिंग की गई थी। आयोजन समिति ने बताया कि जलसे का उद्देश्य इल्म, अमन और भाईचारे का संदेश फैलाना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed