फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   one died in road accident, one injured

सड़क दुर्घटना में भाई की मौत, बहन की हालत गंभीर

Sun, 14 Feb 2021 06:49 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 14 Feb 2021 06:49 PM IST
विज्ञापन
one died in road accident, one injured
बल्लभगढ़। सेक्टर-58 थाना क्षेत्र में कैली फ्लाईओवर पर तेज रफ्तार ट्रक के अचानक ब्रेक लगाने से स्कूटी सवार उसके नीचे जा घुसे। हादसे में स्कूटी चला रहे युवक की मौत हो गई। जबकि उसकी बहन की हालत गंभीर बनी हुई है। पुलिस ने पिता की शिकायत पर अज्ञात ट्रक चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

गांव असावटी प्रभूदयाल कालोनी पलवल निवासी सुभाष ने पुलिस को बताया कि उनका बेटा देवी और बेटी मेहर एनएचपीसी चौक के पास एक फैक्ट्री में ड्यूटी करते हैं। शनिवार सुबह दोनों स्कूटी से ड्यूटी के लिए निकले थे। उनको भी बल्लभगढ़ में काम था। इसलिए वह अपने पड़ोसी गोपाल के साथ मोटरसाइकिल पर बेटा-बेटी के पीछे-पीछे चल रहे थे। कैली फ्लाईओवर के पास एक ट्रक ब्रेक लगने के कारण अचानक से रुक गया। इससे देवी और मेहर स्कूटी सहित ट्रक के नीचे आ गए। हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को अस्पताल ले जाया गया। जहां डाक्टरों ने देवी को मृत घोषित कर दिया और मेहर को इलाज के लिए एम्स दिल्ली रेफर कर दिया। घटना को अंजाम देने के बाद चालक ट्रक छोड़कर मौके से फरार हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed