फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   One dead, one injured in bike collision

Faridabad News: बाइकों की भिड़ंत में एक की मौत, एक घायल

Tue, 25 Jun 2024 12:20 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 25 Jun 2024 12:20 AM IST
विज्ञापन
One dead, one injured in bike collision
पुन्हाना। लुहिंगा रोड पर दो बाइकों की आमने-सामने हुई भिड़ंत में एक बाइक चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। अस्पताल ले जाते समय उसकी मौत हो गई। जबकि बाइक पर पीछे बैठी महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। उसका मेडिकल कॉलेज में इलाज चल रहा है। पुन्हाना पुलिस ने मृतक के भतीजे की शिकायत पर अज्ञात बाइक चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कार्यवाही शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में हासिम निवासी शेखपुरा फिरोजपुर झिरका ने बताया कि उसका चाचा शाहिद अपनी फूफी जन्नी को दिखाने के लिए पुन्हाना जा रहे थे । जब उनकी बाइक लुहिंगाकला गांव के पास भारत पेट्रोल पंप के समीप पहुंची तो सामने से एक तेज रफ्तार बाइक ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। इससे साहिद व बाइक के पीछे बैठी महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। राहगीरों की मदद से दोनों को मांडीखेडा अस्पताल में भर्ती कराया गया। यहां साहिद की हालत को देखते हुए डाक्टरों से उसे नल्हड के मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर कर दिया। वहां ले जाते समय उसकी रास्ते में मौत हो गई। जबकि घायल महिला की हालत अभी नाजुक बनी हुई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed