फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   One crore cheated from businessman in the name of planting mushroom plant

Faridabad News: मशरूम प्लांट लगाने के नाम पर व्यापारी से एक करोड़ ठगे

Thu, 02 May 2024 11:30 PM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फरीदाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फरीदाबाद Updated Thu, 02 May 2024 11:30 PM IST
विज्ञापन
One crore cheated from businessman in the name of planting mushroom plant
- दिव्यांग पीड़ित ने बैंक से लोन लेकर ठगों को दी रकम, केस दर्ज
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। मशरूम की खेती करने के लिए प्लांट लगाने के नाम पर ठगों ने एक व्यापारी से एक करोड़ रुपये ठग लिए। पीड़ित दिव्यांग है उसने बैंक से लोन लेकर आरोपियों को पैसे दे दिए। मामला फर्जी निकलने पर कारोबारी ने मामले की शिकायत पुलिस को दी। पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है।
सेक्टर-19 निवासी दीपक अग्रवाल ने पुलिस को दी शिकायत में बताया साल 2022 में उन्होंने ददसिया गांव में मशरूम उगाने के लिए यूनिट लगाने की योजना बनाई थी। उन्होंने इसके लिए इंटरनेट पर कई कंपनियों के नाम ढूंढकर बातचीत की थी। हरविंदर भाटी नाम के युवक से उनकी बात हुई। हरविंदर ने उन्हें इस काम के बारे में बताकर अपनी बेवसाइट पर प्लांट व यूनिटों को दिखाया। आरोपी के झांसे में आकर दीपक ने पलवल स्थित बैंक से कारोबार करने के लिए एक करोड़ के लोन के लिए अप्लाई कर दिया। लोन के कागजों से साथ दीपक ने हरविंदर द्वारा दी गई कोटेशन को बैंक में दी थी।
विज्ञापन

लोन पास होने के बाद दीपक ने हरविंदर भाटी से 20 अप्रैल 30 अप्रैल 2022 के बीच मुलाकात कर 1.10 लाख रुपये दे दिए। इसके बाद सैक्टर-70 में आरोपी ने दीपक को दीपशिखा उर्फ निशा नाम की महिला ने मिलाया, जिसे वह अपनी पत्नी बता रहा था। आरोपियों के झांसे में आकर दीपक ने उन्हें मशरूम प्लांट लगाने के लिए एक करोड़ रुपये का करार कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

जुलाई 2022 से नवम्बर 2022 तक आरोपियों ने काम किया। इस बीच दीपशिखा व हरविंदर भाटी ने कुछ फर्जी दस्तावेज व झूठे बिल के आधार पर दीपक के लोन अकाउंट से अलग-अलग तारीख में एक करोड़ रुपये धोखाधड़ी से ट्रांसफर करा लिए। इसके बाद आरोपियों ने काम बंद कर दिया और अलग-अलग बहाना बनाकर मामले को टालते रहे। परेशान होकर दीपक आरोपियों के घर गया तो आरोपी उन्हें जान से मारने की धमकी देने लगे। पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed