फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   One bike collided with another, one died

Faridabad News: एक बाइक ने दूसरी में मारी टक्कर, एक की मौत

Tue, 21 Feb 2023 11:20 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 21 Feb 2023 11:20 PM IST
विज्ञापन
One bike collided with another, one died
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बल्लभगढ़। सड़क हादसे में युवक की मृत्यु होने पर दूसरे बाइक चालक पर पुलिस ने लापरवाही का केस दर्ज किया है। थाना सेक्टर-8 पुलिस ने केस दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।

चावला कॉलोनी निवासी उमाशंकर ने बताया कि वह दिल्ली स्थित निजी कंपनी में कार्य करते हैं और उसके तीन बच्चे हैं। जिसमें दो लड़की व एक लड़का था। बेटे का नाम आकाश था। वह बाइक से एनआईटी-3 नंबर स्थित कॉलेज में पढ़ाई करने के लिए जाता था। सोमवार दोपहर को उनके पास पुलिसकर्मी का फोन आया कि उनके बेटे आकाश का एक्सीडेंट हो गया है और इसके उपचार के लिए बीके अस्पताल ले जाया जा रहा है। अस्पताल पहुंचने पर उनको पता चला कि बेटे की सड़क हादसे में मौत हो गई है। पुलिसकर्मी ने उनको बताया कि उनके बेटे की मोटरसाइकिल को पीछे से अन्य मोटरसाइकिल ने टक्कर मार दी। जिसकी वजह से उसकी मौत हो गई।। थाना सेक्टर-8 पुलिस ने दूसरे मोटरसाइकिल चालक पर लापरवाही का केस दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed