फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   One arrested in pickup robbery case, vehicle recovered

पिकअप लूट मामले में एक काबू, वाहन बरामद

Fri, 18 Jun 2021 07:33 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 18 Jun 2021 07:33 PM IST
विज्ञापन
One arrested in pickup robbery case, vehicle recovered
फरीदाबाद। तीन दिन पहले कट्टे की नोक पर पिकअप लूटने वाले गिरोह के एक बदमाश को पुलिस ने काबू कर लिया। इस मामले में तीन आरोपी अभी भी फरार हैं। पकड़े गए आरोपी से लूट का वाहन बरामद कर लिया है। आरोपियो ने भैंस ले जाने के बहाने से पिकअप को बुक किया और कुछ दूर जाकर चालक को झाड़ियों में फेंक कर उससे ढाई हजार रुपये और पिकअप लूट कर फरार हो गए थे।
विज्ञापन

थाना सदर बल्लभगढ़ में मामला दर्ज किया गया। मामले की जांच ऊंचागांव क्राइम ब्रांच ने शुरू की। क्राइम ब्रांच ने एक आरोपी आकाश को घटना के दिन ही काबू कर लिया और दो दिन के रिमांड पर लेकर पूछताछ शुरू की। आरोपी की निशानदेही पर शुक्रवार को गैंग के दूसरे बदमाश राहुल के मेवात स्थित खेडली दौसा गांव से लूटी गई पिकअप वैन बरामद कर ली। पुलिस के आने की सूचना पाकर राहुल घर से फरार हो गया। क्राइम ब्रांच की टीम ने राहुल के घर से लूटी गई पिकअप वैन को बरामद कर लिया है। पुलिस इस मामले में राहुल, अमन और विक्की को तलाश कर रही है। शुक्रवार को आकाश का रिमांड पूरा होने पर अदालत में पेश कर जेल भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed