{"_id":"6897a19b342e23a64a027290","slug":"one-arrested-in-case-of-cheating-in-the-name-of-paying-water-bill-faridabad-news-c-26-1-fbd1020-48871-2025-08-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: पानी का बिल भरवाने के नाम पर ठगी करने के मामले में एक धरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: पानी का बिल भरवाने के नाम पर ठगी करने के मामले में एक धरा
विज्ञापन
- एपीके फाइल भेजकर साढे़ तीन लाख रुपये की हुई थी ठगी
संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। पानी का बिल भरवाने के नाम पर एपीके फाइल भेजकर युवक से साढ़े तीन लाख की ठगी करने के मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। उसकी पहचान लालू कुमार (25) मूलरूप से गांव बेड मुका, देवघर झारखंड के रूप में हुई है।
साइबर थाना सेंट्रल में सेक्टर-17 निवासी एक युवक ने दी शिकायत में आरोप लगाया कि उसके पास एक मैसेज आया जिसमें पिछले छह महीने के पानी के बिल न भरने के कारण पानी का कनेक्शन काटने का नोटिस था। इसके साथ ही डीयूएलबी अधिकारी से बात करने के लिए नंबर भी दिया हुआ था। जब उसने उस नंबर पर कॉल किया तो कोई जवाब नहीं मिला। कुछ देर बाद उसके पास एक व्हाट्सएप कॉल आई जिसके बाद उसके पास भुगतान करके पानी के बिल को अपडेट करने के लिए एक लिंक भेजा गया। लिंक पर उसने क्रेडिट कार्ड की सारी जानकारी भर दी और उसके कुछ समय बाद क्रेडिट कार्ड से 3 लाख 49 हजार 878 रुपये कट गए। पुलिस प्रवक्ता यशपाल ने बताया कि पूछताछ में सामने आया कि आरोपी खातों को ऑपरेट करता था तथा ठगी के पैसों का लेखा जोखा रखता था। आरोपी को अदालत में पेश कर 5 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है।