फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   One arrested for duping Rs 9.34 lakh on the pretext of prepaid tasks on Telegram

Faridabad News: टेलीग्राम पर प्रीपेड टास्क के बहाने 9.34 लाख की ठगी में एक गिरफ्तार

Sat, 17 Jan 2026 12:30 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 17 Jan 2026 12:30 AM IST
विज्ञापन
One arrested for duping Rs 9.34 lakh on the pretext of prepaid tasks on Telegram
साइबर क्राइम थाना सेंट्रल की टीम ने पकड़ा आरोपी
विज्ञापन

आरोपी को 5 दिन के रिमांड पर लेकर टीम कर रही पूछताछ

अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। टेलीग्राम पर प्रीपेड टास्क के बहाने 9.34 लाख रुपये की ठगी में एक आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी अशोक वर्मा राजस्थान जयपुर का रहने वाला है। इससे पूछताछ में सामने आया कि आरोपी अशोक ने खाताधारक राजीव का बैंक खाता लेकर आगे ठगों को दिया था। इस खाते में ठगी के 60 हजार रुपये आये थे।
पुलिस प्रवक्ता यशपाल सिंह ने बताया कि आरोपी अशोक को 5 दिन के रिमांड पर लेकर साइबर क्राइम थाना सेंट्रल की टीम पूछताछ कर रही है। मामले में पहले ही 9 आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है।
विज्ञापन


ठगी को लेकर पुलिस को ये शिकायत सेक्टर-77 के रहने वाले व्यक्ति ने दी थी। शिकायत में आरोप लगाया गया कि उनके व्हॉट्सएप पर एक अंजान नंबर से लिंक आया। लिंक पर पार्ट-टाइम काम के लिए गूगल मेप्स पर रेटिंग और कमेंट करने के लिए कहा गया। इस पर क्लिक करते ही वह एक टेलीग्राम ग्रुप में जुड़ गए। उन्होंने टेलीग्राम प्रीपेड टास्क के नाम पर 9.34 लाख रुपये बताए गए बैंक खातों में ट्रांसफर कर दिए। बाद में रिफंड नहीं मिला तो मामला पुलिस तक पहुंचा। साइबर क्राइम थाना सेंट्रल की टीम ने एफआईआर दर्ज कर जांच करते हुए आरोपी को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed