फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   One arrested for duping Rs 6.73 lakh on the pretext of playing online games

Faridabad News: ऑनलाइन गेम खिलाने के बहाने 6.73 लाख की ठगी में एक गिरफ्तार

Thu, 08 Jan 2026 01:06 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 08 Jan 2026 01:06 AM IST
विज्ञापन
One arrested for duping Rs 6.73 lakh on the pretext of playing online games
साइबर क्राइम थाना बल्लभगढ़ की टीम ने पकड़ा आरोपी
विज्ञापन

3 दिन के रिमांड पर लेकर पूछताछ कर रही पुलिस

अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। वेबसाइट पर ऑनलाइन गेम खेलकर अच्छा मुनाफा कमाने का लालच देकर 6.73 लाख रुपये की ठगी में एक आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी सौरभ जोगी राजस्थान के सवाई माधोपुर का रहने वाला है। इससे पूछताछ में सामने आया कि मामले में आरोपी सौरभ ठगों के लिए बैंक खाते उपलब्ध करवाता था। इसने खाताधारक अजय का खाता लेकर आगे ठगों को दिया था। इस खाते में ठगी के 6.73 लाख रुपये आए थे।
पुलिस प्रवक्ता यशपाल सिंह ने बताया कि खाताधारक अजय को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है। अब पकड़े गए सौरभ जोगी को 3 दिन के रिमांड पर लेकर साइबर क्राइम थाना बल्लभगढ़ की टीम पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन


ठगी को लेकर पुलिस को ये शिकायत सेक्टर-7 के रहने वाले व्यक्ति ने दी थी। शिकायत में बताया गया कि संगम बेवसाइट पर उनकी एक महिला से बातचीत हुई। फिर कथित महिला ने उन्हें गेमिंग बेवसाइट पर गेम खेलकर अच्छा मुनाफा कमाने का लालच दिया। इसके बाद महिला ने कहा कि वह 2.5 लाख डालर मुनाफा कमा चुके हैं। इसे निकासी करने के लिए 15 प्रतिशत टैक्स भरना पड़ेगा। महिला ने कहा कि कुछ रुपये वो भर देगी और कुछ रुपये व्यक्ति को जमा करने को कहा। महिला ने कहा कि मुनाफा मिलने पर वो रुपये लौटा देगी और मुनाफे में हिस्सा भी देगी। महिला के झांसे में आकर शिकायतकर्ता ने 673775 रुपये ट्रांसफर कर दिए। बाद में रिफंड नहीं मिला तो पुलिस तक मामला पहुंचा। साइबर क्राइम थाना बल्लभगढ़ की टीम ने एफआईआर दर्ज कर जांच करते हुए आरोपी को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed