फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   One arrested for duping Rs 23.92 lakh on pretext of investing in crypto currency

Faridabad News: क्रिप्टो करंसी में निवेश के बहाने 23.92 लाख की ठगी में एक गिरफ्तार

Sat, 28 Feb 2026 12:42 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 28 Feb 2026 12:42 AM IST
विज्ञापन
One arrested for duping Rs 23.92 lakh on pretext of investing in crypto currency
साइबर क्राइम थाना सेंट्रल की टीम ने की कार्रवाई
विज्ञापन

आरोपी को 3 दिन के रिमांड पर लेकर टीम कर रही पूछताछ

अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। क्रिप्टो करंसी में निवेश के बहाने 23.92 लाख रुपये की ठगी में एक आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी चांदपा अमृत वल्लभभाई गुजरात का रहने वाला है। इससे पूछताछ में सामने आया कि आरोपी ने ठगों को परमार मेहुल नामक व्यक्ति का बैंक खाता उपलब्ध कराया था। इस खाते में ठगी के लगभग 10 लाख रुपये आए थे। आरोपी ने यह खाता परमार कौशिक से लिया था।
पुलिस प्रवक्ता यशपाल सिंह ने बताया कि आरोपी को 3 दिन के रिमांड पर लेकर साइबर क्राइम थाना सेंट्रल की टीम पूछताछ कर रही है। खाताधारक परमार मेहुल व एक अन्य आरोपी परमार कौशिक को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है।
विज्ञापन



ठगी को लेकर पुलिस को ये शिकायत सेक्टर-76 के रहने वाले व्यक्ति ने दी थी। शिकायत में बताया गया कि 25 जून 2025 को उनकी टेलीग्राम आईडी पर एक मैसेज आया, जिसमें क्रिप्टो करंसी में निवेश कर भारी मुनाफा कमाने का लालच दिया गया था। इसके बाद ठगों ने शिकायतकर्ता के व्हाट्सएप पर लिंक भेजकर उनका फर्जी निवेश खाता खुलवाया। शिकायतकर्ता ने आरोपियों के झांसे में आकर क्रिप्टो करंसी में निवेश के नाम पर विभिन्न बैंक खातों में कुल 2392350 रुपये ट्रांसफर कर दिये। बाद में ठगी का पता चला तो मामला पुलिस तक पहुंचा। साइबर क्राइम थाना सेंट्रल की टीम ने एफआईआर दर्ज कर जांच करते हुए आरोपी को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed