फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   One arrested for duping Rs 1.08 crore on the pretext of investing in the stock market

Faridabad News: शेयर बाजार में निवेश के बहाने 1.08 करोड़ की ठगी में एक गिरफ्तार

Fri, 02 Jan 2026 12:02 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 02 Jan 2026 12:02 AM IST
विज्ञापन
One arrested for duping Rs 1.08 crore on the pretext of investing in the stock market
साइबर क्राइम थाना एनआईटी की टीम 3 दिन के रिमांड पर लेकर पूछताछ कर रही
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। शेयर बाजार में निवेश के बहाने 1.08 करोड़ रुपये की ठगी के मामले में एक आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी साहिल कुमार पंजाब के फाजिलका का रहने वाला है। इससे पूछताछ में सामने आया कि आरोपी साहिल ने मामले में पहले गिरफ्तार हो चुके सतनाम से बलराम (खाताधारक) का बैंक खाता लेकर आगे ठगों को दिया था। इस खाते से जुड़ी सिम साहिल अपने पास रखता था। जब भी खाते में ठगी के रुपये आते तो वो आगे ठगों के पास भेजता था।

पुलिस प्रवक्ता यशपाल सिंह ने बताया कि आरोपी को 3 दिन के रिमांड पर लेकर साइबर क्राइम थाना एनआईटी की टीम पूछताछ कर रही है।


ठगी को लेकर पुलिस को यह शिकायत सेक्टर-21 के रहने वाले व्यक्ति ने दी थी। शिकायत में बताया गया कि उनके व्हॉट्सएप पर एक मैसेज आया। मैसेज भेजने वाले ने खुद को एसबीआई सिक्योरिटी का कर्मचारी बताया। इसके बाद उन्होंने व्हॉट्सएप पर एक लिंक भेजा। इस पर क्लिक करने के बाद शिकायतकर्ता का एसबीआई सिक्योरिटी एडवांस ब्रोकर अकाउंट खोला गया। फिर शिकायतकर्ता को व्हॉट्सएप ग्रुप में जोड़कर शेयर बाजार में निवेश के बहाने अलग-अलग बैंक खातों में 10810000 रुपये ट्रांसफर करा लिए गए। बाद में रिफंड नहीं मिला तो मामला पुलिस तक पहुंचा। साइबर क्राइम थाना एनआईटी ने एफआईआर दर्ज कर जांच करते हुए अब आरोपी को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed