फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   One arrested for cheating of Rs 4 lakh in the name of insurance policy

Faridabad News: बीमा पॉलिसी के नाम पर चार लाख की ठगी में एक गिरफ्तार

Wed, 24 Sep 2025 12:28 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 24 Sep 2025 12:28 AM IST
विज्ञापन
One arrested for cheating of Rs 4 lakh in the name of insurance policy
- मुज्जफरनगर निवासी आरोपी ठगों को बैंक खाते व सिम मुहैया कराता था
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। जीवन बीमा पॉलिसी के नाम पर चार लाख रुपये की ठगी के मामले में एक आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी 31 साल का संदीप सैनी यूपी मुज्जफरनगर का रहने वाला है। पूछताछ में पता चला कि वह साइबर ठगों को बैंक खाते व सिम मुहैया कराता था। आरोपी 12वीं पास है और कैब चलाता है।

पुलिस प्रवक्ता यशपाल सिंह ने बताया कि आरोपी को तीन दिन के रिमांड पर लेकर साइबर क्राइम थाना एनआईटी की टीम पूछताछ कर रही है। मामले में पहले भी तीन आरोपियों को टीम गिरफ्तार कर चुकी है। मामले की शिकायत सरूरपुर की राम कॉलोनी निवासी एक युवक ने दी थी। इसमें आरोप लगाया गया कि शिकायतकर्ता ने एक्सा लाइफ इंश्योरेंस कंपनी से एक पॉलिसी ली थी। दो साल तक किस्त जमा करने के बाद वह और किस्त जमा नहीं कर पाया था। बाद में उसके पास एक नंबर से कॉल आई। कॉल करने वाले ने खुद को बीमा कंपनी का कर्मचारी लोकपाल बताया। आरोपी के बाद एक महिला ने भी कंपनी कर्मचारी बनकर बात की। फिर शिकायतकर्ता को पॉलिसी रिन्यू व अन्य मुनाफे का झांसा देकर चार लाख रुपये ट्रांसफर करा लिए गए। साइबर क्राइम थाना एनआईटी पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर जांच करते हुए आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed