फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   One arrested for cheating by sending traffic challan APK file

Faridabad News: ट्रैफिक चालान की एपीके फाइल भेज ठगी के मामले में एक धरा

Sat, 25 Oct 2025 01:19 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 25 Oct 2025 01:19 AM IST
विज्ञापन
One arrested for cheating by sending traffic challan APK file
20 साल का आरोपी अंकित दिल्ली पीरागढ़ी का रहने वाला
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। ट्रैफिक चालान की एपीके फाइल भेजकर 3.74 लाख रुपये की ठगी के मामले में एक आरोपी को साइबर क्राइम थाना सेंट्रल पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी 20 साल का अंकित दिल्ली पीरागढ़ी का रहने वाला है। आरोपी से पूछताछ में पता चला कि उसने अपना बैंक खाता ठगों को दिया था। इस खाते में ठगी के 1.99 लाख रुपये आए थे।

पुलिस प्रवक्ता यशपाल सिंह ने बताया कि आरोपी युवक बीए का छात्र है। उसे 3 दिन के रिमांड पर लेकर टीम पूछताछ कर रही है। मामले की शिकायत अगवानपुर के रहने वाले युवक ने दी थी। इसमें कहा गया कि 8 सितंबर को उनके पास व्हाट्सएप पर कार के चालान से संबंधित मैसेज आया। इसमें एपीके फाइल थी। मैसेज देखा और एपीके फाइल खोली तो इनके खाते से 3.74 रुपये कट गए। साइबर क्राइम थाना सेंट्रल पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर जांच करते हुए आरोपी को पकड़ा गया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed