{"_id":"601ed1538ebc3e49ff028803","slug":"one-and-half-year-old-innocent-killed-by-drowning-in-water-tank-faridabad-news-noi5641669197","type":"story","status":"publish","title_hn":"पानी की टंकी में डुबोकर डेढ़ साल के मासूम की हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पानी की टंकी में डुबोकर डेढ़ साल के मासूम की हत्या
विज्ञापन
अदनान की फाइल फोटो
- फोटो : Faridabad
फरीदाबाद। सेक्टर-56ए स्थित आशियाना फ्लैट की चौथी मंजिल पर रखी पानी की टंकी में शुक्रवार देर शाम एक डेढ़ साल के बच्चे का शव मिला। किसी ने टंकी के पानी में डुबोकर उसकी हत्या कर दी थी। पुलिस ने बच्चे के पिता की शिकायत पर हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। बच्चे का नाम अदनान है।
शान मोहमद इंद्रा कालोनी में चिकन शॉप चलाते हैं। शुक्रवार शाम वे दुकान पर थे। घर पर उनकी पत्नी व तीन बच्चे थे। उनकी पत्नी घरेलू काम में लगी थी। शाम करीब छह बजे उसने देखा कि उनका डेढ़ साल का बेटा अदनान कहीं दिखाई नही दे रहा। काफी देर बाद जब बच्चा नही मिला तो उसने अपने पति शान मोहम्मद को सूचित कर दिया। सभी ने सोसायटी के बच्चों की सहायता से अदनान को ढूंढना शुरू कर दिया। बच्चे को ढूंढते हुए सोसायटी के बच्चे फ्लैट की चौथी मंजिल पर जा पहुंचे। वहां रखी एक हजार लीटर पानी की टंकी का ढक्कन खोलकर देखा तो उसमें अदनान का शव था।
लोगों ने उसके शव को बाहर निकाला और पुलिस का सूचना दी। शान मोहम्मद का कहना कि उनका डेढ़ साल का बेटा अभी ठीक से चल नहीं पाता था। ऐसे में चार मंजिल ऊपर खुद से जाना संभव नही है। टंकी के ऊपर ढक्कन लगा मिला था इससे पता लगता है कि किसी ने बच्चे की हत्या को अंजाम दिया है। शान ने किसी पर शक जाहिर नही किया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।