फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   One and a half lakh rupees stolen from a confectionary shop, two arrested

Faridabad News: हलवाई की दुकान से डेढ़ लाख रुपये चोरी, दो गिरफ्तार

Wed, 22 Nov 2023 11:07 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 22 Nov 2023 11:07 PM IST
विज्ञापन
One and a half lakh rupees stolen from a confectionary shop, two arrested
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

फरीदाबाद। क्राइम ब्रांच ऊंचा गांव की टीम ने हलवाई की दुकान से डेढ़ लाख रुपये चोरी के आरोप में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। बुधवार को दोनों को पूछताछ पूरी होने पर अदालत में पेश कर जेल भेज दिया गया।

क्राइम ब्रांच प्रभारी इंस्पेक्टर राकेश ने बताया कि आरोपी सुरेंद्र(31) और जगदीश उर्फ बिट्टू(34) यूपी के दनकौर जिले के निवासी है। सुरेंद्र तिगांव में रहता है, जगदीश टैक्सी चालक है। आरोपियों ने 16 सितंबर रात चंदावली गांव के धर्मपाल नाम के हलवाई की दुकान का ताला तोड़कर डेढ़ लाख रुपए चोरी कर लिए थे। क्राइम ब्रांच की टीम ने मंगलवार को आरोपी सुरेंद्र को चोरी की मोटरसाइकिल सहित गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को अदालत में पेश करके दो दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया। पूछताछ में सामने आया कि आरोपी मोटरसाइकिल मुजेसर क्षेत्र से चोरी की थी। वह पिछले 4-5 साल से हलवाई की दुकान पर काम कर रहा था। कुछ समय पहले उसका पैसों के विवाद के चलते हवाई के साथ झगड़ा हो गया और 3 महीने पहले उसने हलवाई के पास से काम छोड़ दिया। 2 महीने पहले आरोपी का चचेरा भाई जगदीश आरोपी के पास आया। दोनों ने मिलकर चोरी की वारदात को अंजाम दिया था। पुलिस पूछताछ पूरी होने के बाद आरोपियों को अदालत में पेश करके जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed