{"_id":"67fd5ce5af6357421809ac44","slug":"one-and-a-half-lakh-rupees-of-fraud-came-in-the-account-two-arrested-faridabad-news-c-26-1-fbd1020-41642-2025-04-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: खाते में आए थे ठगी के डेढ़ लाख रुपये, दो गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: खाते में आए थे ठगी के डेढ़ लाख रुपये, दो गिरफ्तार
विज्ञापन
सेक्टर-17 निवासी युवक से हुई थी 75.83 लाख की ठगी
अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। साइबर ठगों को बैंक खाता मुहैया कराने के आरोप में दो लोगों को साइबर क्राइम थाना सेंट्रल की टीम ने गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान बिहार गोपालगंज निवासी जेनुद्दीन और यूपी कुशीनगर निवासी विकास के तौर पर हुई। आरोपियों को कुशीनगर से टीम ने काबू किया है। इनसे पूछताछ में पता चला कि दोनों आरोपी साइबर ठगों को बैंक खाते मुहैया कराते थे। जगदीप नामक व्यक्ति का बैंक खाता इन्होंने आगे ठगों को दिया था। इस खाते में ठगी के डेढ़ लाख रुपये आए थे।
पुलिस प्रवक्ता यशपाल सिंह ने बताया जगदीप नामक आरोपी को टीम पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है। अब पकड़े गए दोनों आरोपियों को 3 दिन के रिमांड पर लेकर टीम पूछताछ कर रही है।
एप पर निवेश करने पर मुनाफे का झांसा देकर ठगी के मामले में एफआईआर साइबर क्राइम थाना सेंट्रल में दर्ज हुई थी। सेक्टर-17 निवासी युवक ने पुलिस को मामले में शिकायत दी। जिसमें बताया गया कि 22 नवंबर 2024 से 9 जनवरी 2025 तक उन्होंने आईएनएम वेलोसिटी एप पर धीरे-धीरे 75.83 लाख रुपये निवेश कर दिए। लेकिन बाद में उन्हें न तो मुनाफा मिला और न ही रुपये वापस किए गए। साइबर क्राइम थाना सेंट्रल की टीम अब मामले में जांच कर कार्रवाई में जुटी है।